{"_id":"4ebccad7c1730781042da81de3994f55","slug":"for-chair-two-junior-engineer-s-embattled","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर इंजीनियर की कुर्सी पर दो अधिकारियों में ठनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर इंजीनियर की कुर्सी पर दो अधिकारियों में ठनी
अमर उजाला (रामपुरा फूल/बठिंडा)
Updated Fri, 15 Nov 2013 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर काउंसिल रामपुरा फूल में जूनियर इंजीनियर की कुर्सी को लेकर दो अधिकारियों में ठन गई है।
यहां एक तरफ नए नियुक्त हुए अधिकारी ने अपना चार्ज संभाल लिया है वहीं पुराना अधिकारी कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं है। चर्चा है कि नगर काउंसिल में जूनियर इंजीनियर की कुर्सी काफी मलाईदार मानी जाती है, जिस कारण ही यह विवाद पैदा हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ स्थानीय निकाय विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।
जानकारी के अनुसार स्थानीय निकाय विभाग ने 1 नवंबर 2013 को पत्र के जरिये नगर काउंसिल में तैनात जूनियर इंजीनियर सलीम मोहम्मद को रामपुरा फूल से बदल कर मौड़ नगर काउंसिल में खाली पोस्ट पर तैनात कर दिया था। इसी प्रकार तपा नगर पंचायत के जूनियर इंजीनियर इंद्रजीत सिंह को रामपुरा फूल नगर काउंसिल का अतिरिक्त चार्ज देने का आदेश भी इसी पत्र में जारी किया गया।
इंद्रजीत सिंह ने 8 नवंबर को रामपुरा फूल नगर काउंसिल में ड्यूटी ज्वाइन कर ली। दूसरी तरफ काउंसिल में तैनात सलीम मोहम्मद ने अपना पद नहीं छोड़ा। अब उक्त दोनों अधिकारी एक ही दफ्तर में बैठ कर समांतर काम कर रहे हैं। वहां कर्मचारी भी असमंजस में हैं कि वे किससे आदेश को माने।