फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   ‘Daduwal will not enter the Takht Sri Damdama Sahib'

‘दादूवाल को तख्त श्री दमदमा साहिब में घुसने नहीं देंगे’

Fri, 13 Nov 2015 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Fri, 13 Nov 2015 02:43 PM IST
विज्ञापन
‘Daduwal will not enter the Takht Sri Damdama Sahib'
तख्त श्री दमदमा साहिब के मौजूदा जत्थेदार ज्ञानी गुरमुख सिंह ने कहा कि जब तक उन्हें अकाल तख्त से कोई आदेश नहीं आता तब तक वे अपने पद को नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर दादूवाल तख्त श्री दमदमा साहिब की ओर आते हैं तो उन्हें तख्त में घुसने नहीं दिया जाएगा। सिख कौम की ओर से 10 नवंबर को बुलाए गए सरबत खालसा में तीन तख्तों के नए बनाए जत्थेदारों के नाम एलान करने के बाद प्रदेश भर में खुफिया एजेंसियों व पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है।

तख्तों के मौजूदा जत्थेदारों व सरबत खालसा में एलाने जत्थेदारों के बीच टकराव होने की स्थिति पैदा हो गई है। इसे लेकर पुलिस ने सभी तख्तों की सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें छावनी में तबदील कर दिया है।
विज्ञापन


सरबत खालसा के दौरान सिख संगतों ने तख्त श्री दमदमा साहिब के सिख प्रचारक बलजीत सिंह दादूवाल को जत्थेदार बनाने का एलान किया गया।

टकराव की स्थिति पैदा न हो, इसीलिए पुलिस ने दादूवाल को अमृतसर से काबू कर पटियाला जेल में बंद कर दिया। पुलिस ने दादूवाल के साथी व यूनाइटेड अकाली दल के नेता गुरदीप सिंह बराड़ के बठिंडा स्थित घर में वीरवार सुबह करीब ढाई बजे छापामारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर बराड़ नहीं मिले, पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं कुछ घंटों के बाद ही पुलिस ने गुरदीप सिंह बराड़ को बठिंडा के किसी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें 25 नवंबर तक जेल भेज दिया गया है। एसपी सीटी देसराज का कहना है कि किसी भी कीमत पर हालात नहीं बिगड़ने दिए जाएंगे। एसएसपी बठिंडा राजेश्वर सिंह सिद्धू से बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed