फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Four arrested which carries incidents of robbery

लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार काबू

Sun, 31 Jan 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर) Updated Sun, 31 Jan 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
Four arrested which carries incidents of robbery
पुलिस ने राज्य भर में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन


डीएसपी मनविंद्रबीर सिंह ने दफ्तर में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि थाना सिटी के प्रभारी धर्मपाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न शहरों में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार आरोपी निर्मलजीत सिंह, लवदीप सिंह, लवप्रीत सिंह और राजविंदर सिंह निवासी गांव दान सिंह वाला (बठिंडा) को काबू किया है।

पुलिस ने आरोपियों कोे उस समय काबू किया जब वे पोलो गाड़ी पर नकली नंबर लगाकर घूम रहे थे। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों ने डबवाली, भगता, बाजाखाना, बाघापुराना व मुक्तसर के गांव दोदा में फोटोग्राफरों को अपना शिकार बनाया था।
विज्ञापन


आरोपी फोटोग्राफरों को विवाह समागम के बहाने अपनी गाड़ी में साथ ले जाते थे। इसके बाद किसी खाली स्थान पर ले जाकर उन्हें नशीली दवा देकर बेहोश करते और उनका कैमरा, मोबाइल और नगदी छीनकर ले जाते। पुलिस ने इन लुटेरों से फोटोग्राफरों से लूटे छह कीमती कैमरे, सिरिंज व नशीली दवा बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed