{"_id":"1a5d9e9ab134bfc3ee95c7a317da2015","slug":"25-thousand-bribe-patwari-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार रिश्वत लेते पटवारी काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 हजार रिश्वत लेते पटवारी काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
Updated Mon, 01 Feb 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
एक किसान से इंतकाल के बदले 25 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाले पटवारी को विजिलेंस की टीम ने पटवार खाने से ही काबू किया है।
विजिलेंस विभाग ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पटवारी शिकायतकर्ता किसान से पहले भी 8 हजार रुपये ले चुका है। गांव गेहले के किसान अजैब सिंह ने अपने भतीजों परमजीत सिंह और अमरीक सिंह के साथ 17 कनाल जमीन का तबादला किया था।
इस दौरान घरागना में तैनात पटवारी मलकीत सिंह ने अजैब सिंह के बेटे भोला सिंह से 25 हजार रुपये इंतकाल करने के लिए रिश्वत मांगी। उन्होंने इस का सौदा तय किया।
भोला सिंह ने इसकी शिकायत विजिलेंस को की। सोमवार को टीम ने मानसा के पटवार खाने में 25 हजार रिश्वत लेते पटवारी मलकीत सिंह को काबू कर लिया।
डीएसपी परमजीत विर्क, इंस्पेक्टर सतवंत सिंह ने बताया कि मलकीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त किसानों ने बताया कि यह पटवारी उनसे पहले भी किसी काम के 8 हजार रुपये की रिश्वत ले चुका है।