फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   attempt to suicide

शिव सेना हिंदुस्तान के जिला अध्यक्ष ने जहर निगला

Tue, 15 Oct 2013 09:31 PM IST
अमर उजाला, बठिंडा
अमर उजाला, बठिंडा Updated Tue, 15 Oct 2013 09:31 PM IST
विज्ञापन
शिवसेना हिंदुस्तान के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार जिंदल ने जहरीली वस्तु निगल ली। इससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है व पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मौके पर एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें जिंदल ने अपनी मौत के लिए अपने ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराया है। पत्र में सुशील जिंदल ने बताया कि उसने 7 जुलाई को एक तलवंडी साबो के परिवार की लड़की संदीप के साथ प्रेम विवाह कराया था।
विज्ञापन


इस शादी से उसके ससुराल वाले राजी नहीं थे, जिसके लिए उन्होंने अदालत का सहारा लिया और पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की। शादी के बाद उसकी साली व साढू उसके घर आने जाने लगे व उसकी पत्नी को भी ससुरालियों के फोन आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत दिनों ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें आईटीआई चौक में रोककर धमकी भी दी व उनकी लड़की का साथ छोड़ने को कहा। उसने लिखा कि पत्नी की मांग पर उसे सिलाई सीखने के लिए एक सेंटर में लगवा दिया, जहां से 11 अक्तूबर  को उसका साढू उसे अपने साथ ले गया।

पत्नी के घर वापिस न आने पर उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई और मोबाइल फोन की लोकेशन से पता चला कि उसकी पत्नी अपने मायके में है।

जब वह अपने ससुराल पहुंचा तो बताया गया कि उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती है व वह सुबह आकर उसे ले जा सकते हैं। दूसरे दिन सुबह जब वह गया तो उसके ससुरालियों ने उसकी पत्नी को उसके साथ भेजने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह गैर जाति से संबंध रखता है, जिसके चलते वह अपनी लड़की उसके साथ नहीं भेज सकते। इसी परेशानी के कारण बीती रात उसने जहरीली वस्तु निगल ली।


सूचना मिलने पर उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसने लिखा कि उसकी मौत के जिम्मेदार उसके ससुराली हैं व अगर उसकी पत्नी की मौत होती है तो उसके जिम्मेदार भी उसके ससुराल वाले ही होंगे। इस संबंध में थाना कैंट पुलिस प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है, जिसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed