{"_id":"24446d7d138c70be0842e7c7e87cdc2c","slug":"abandoned-animals-left-at-various-places-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस पशुओं को विभिन्न जगहों पर छोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस पशुओं को विभिन्न जगहों पर छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sun, 17 Jan 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नरूआणा के किसान रविवार को सैकड़ों लावारिस पशुओं को शहर की विभिन्न जगहों पर छोड़कर चले गए।
वहीं इस बारे में जिला प्रशासन और नगर निगम बेखबर रहा। किसान जगतार सिंह का कहना है कि उनके गांव में बड़ी संख्या में लावारिस पशु घूम रहे हैं।
उन्हें गोशाला वाले भी लेकर नहीं जाते और वे पशु उनके खेतों में घुसकर उनकी फसल खराब कर देते हैं। इससे उनका काफी नुकसान हो जाता है।
उन्होंने कहा कि इस बारे में वे कई बार जिला प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन उक्त मसले का हल नहीं किया गया। इसके चलते उन्होंने रविवार को यह कदम उठाया।
पूर्व पार्षद विजय कुमार का कहना है कि लावारिस पशुओं के चलते हर रोज सड़क हादसे होते हैं। इस वजह से कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं, लेकिन फिर भी जिला प्रशासन और नगर निगम इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस बारे में नगर निगम के कमिश्नर से बात करनी चाही तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।