फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda refinery triples production of lpg to overcome gas shortage

सात राज्यों को मिलेगी राहत: गैस की किल्लत पर काबू पाने की कोशिश, बठिंडा रिफाइनरी ने बढ़ाया तीन गुना उत्पादन

Sat, 14 Mar 2026 06:39 AM IST
विकास कुमार मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Sat, 14 Mar 2026 06:39 AM IST
सार

इस रिफाइनरी से एलपीजी की आपूर्ति न केवल पंजाब बल्कि हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड, यूपी, जम्मू एवं कश्मीर और मध्यप्रदेश तक की जाती है। आर्सेलर कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मित्तल ने बताया कि इस वक्त युद्ध के हालातों के मद्देनजर देश में एलपीजी का संकट बना हुआ है। 

विज्ञापन
Bathinda refinery triples production of lpg to overcome gas shortage
गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में एलपीजी किल्लत के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जिलों में रसोई व व्यावसायिक सिलिंडरों के लिए मारामारी का माहौल है। इसी के मद्देनजर बठिंडा स्थित गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी ने अपना एलपीजी उत्पादन तीन गुना बढ़ा दिया है। इससे एलपीजी उपभोक्ताओं को कुछ राहत जरूर मिलेगी। इस रिफाइनरी में रोजाना 1000 टन एलपीजी का उत्पादन किया जाता है, जिसे अब बढ़ाकर 3000 मीट्रिक टन कर दिया गया है। अब प्रतिदिन करीब 90700 से बढ़कर 2.72 लाख से अधिक एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन

कुछ हद तक मिल सकेगी राहत
इस रिफाइनरी से एलपीजी की आपूर्ति न केवल पंजाब बल्कि हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड, यूपी, जम्मू एवं कश्मीर और मध्यप्रदेश तक की जाती है। आर्सेलर कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मित्तल ने बताया कि इस वक्त युद्ध के हालातों के मद्देनजर देश में एलपीजी का संकट बना हुआ है। इसी को देखते रिफाइनरी ने उत्पादन तीन गुना तक बढ़ा दिया है ताकि उपभोक्ताओं को कुछ हद तक राहत मिल सके।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम मान ने दी चेतावनी
उधर, सीएम भगवंत मान के अनुसार सभी जिलों के जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि तेल कंपनियों के संपर्क में रहें और एलपीजी की कमी पूरी करवाएं। कालाबाजारी व जमाखोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

सरकार रख रही स्थिति पर नजर : कटारूचक
पंजाब सरकार जिलों में एलपीजी की आपूर्ति संबंधी हालातों पर नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री ने इस बाबत खाद्य आपूर्ति एवं नागरिक मामलों मंत्री लालचंद कटारूचक से स्टे्टस रिपोर्ट ली है। उधर, खाद्य आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारूचक कहते हैं कि तेल कंपनियों के अफसरों से विभाग के अफसर समन्वय बनाए हुए हैं। उन पर यह दबाव बनाया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को सिलिंडर की आपूर्ति व बुकिंग के लिए केंद्र की ओर से जो समय सीमा तय की गई, उनके अनुरूप उन्हें एलपीजी उपलब्ध करवाई जाए। दूसरा, केंद्र सरकार से भी आग्रह किया गया है कि बिगड़ते हालातों के मद्देनजर उपभोक्ताओं को राहत देने लिए उचित इंतजाम किए जाएं और इस संकट से देशवासियों के साथ-साथ पंजाबियों को भी उभारा जाए। मंत्री कटारूचक ने बताया कि सभी जिलों के डीसी और डीएफएससी कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं, जो भी कालाबाजारी करता पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed