{"_id":"6810ec2d8722a2633c0710cd","slug":"baf-complained-to-pakistan-about-purna-kumar-accidentally-crossing-international-border-2025-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BSF Jawan: गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गया था पीके, BSF ने पाकिस्तान रेंजर्स से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSF Jawan: गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गया था पीके, BSF ने पाकिस्तान रेंजर्स से की शिकायत
Tue, 29 Apr 2025 08:48 PM IST
शाहिल शर्मा
PTI, चंडीगढ़
PTI, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 29 Apr 2025 08:48 PM IST
सार
बीएसएफ के जवान कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार शॉ जो 24वीं बटालियन में तैनात थे। बीते 23 अप्रैल को फिरोजपुर जिले में गलती से सीमा पार कर गए थे, जहां पाकिस्तान रेंजर्स ने उन्हें पकड़ लिया। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
बीएसएफ जवान पीके सिंह।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में एक हफ्ते पहले बीएसएफ जवान के गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के मामले में बीएसएफ ने पाकिस्तान रेंजर्स से शिकायत की है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ के जवान कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार शॉ जो 24वीं बटालियन में तैनात थे। बीते 23 अप्रैल को फिरोजपुर जिले में गलती से सीमा पार कर गए थे, जहां पाकिस्तान रेंजर्स ने उन्हें पकड़ लिया। बीएसएफ ने इस घटना की जांच शुरू की है और पाकिस्तान रेंजर्स को एक शिकायत पत्र भेजा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान का रवैया अस्पष्ट
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच 4-5 बार फ्लैग मीटिंग हो चुकी है, लेकिन जवान की वापसी को लेकर पाकिस्तान ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। पहले ऐसी घटनाओं को जल्द सुलझा लिया जाता था, लेकिन पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण पाकिस्तान सहयोग नहीं कर रहा।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक जवान को लाहौर-अमृतसर सेक्टर के रेंजर्स बेस में रखा गया है और जल्द उसे बीएसएफ को सौंपा जा सकता है। पाकिस्तान रेंजर्स ने न तो कोई शिकायती पत्र भेजा है और न ही जवान की स्थिति के बारे में जानकारी दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर शॉ की तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें उन्हें आंखों पर पट्टी बांधे और पेड़ के नीचे खड़े देखा गया। उनकी राइफल, गोला-बारूद और अन्य सामान जमीन पर रखा था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि शॉ 'किसान गार्ड' का हिस्सा थे, जो सीमा पर किसानों की सुरक्षा के लिए तैनात था। वह गलती से सीमा की स्थिति का अंदाजा नहीं लगा पाए और पेड़ के नीचे आराम करने के लिए सीमा पार कर गए, जहां रेंजर्स ने उन्हें पकड़ लिया।
परिवार से मुलाकात
शॉ की गर्भवती पत्नी और बेटा सोमवार को पंजाब पहुंचे और बीएसएफ यूनिट के वरिष्ठ अधिकारियों से मिले। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि जवान जल्द वापस आएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा जवान की रिहाई के लिए प्रयास जारी हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव के कारण पाकिस्तान शायद अपने विकल्प तलाश रहा है। पहले ऐसी घटनाएं जल्द सुलझ जाती थीं।
ये भी पढ़ें: Punjab: बीएसएफ जवान पीके को क्यों नहीं छोड़ रहा पाकिस्तान? छठे दिन भी फ्लैग मीटिंग के लिए नहीं आए पाक रेंजर्स
परिवार से मुलाकात
शॉ की गर्भवती पत्नी और बेटा सोमवार को पंजाब पहुंचे और बीएसएफ यूनिट के वरिष्ठ अधिकारियों से मिले। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि जवान जल्द वापस आएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा जवान की रिहाई के लिए प्रयास जारी हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव के कारण पाकिस्तान शायद अपने विकल्प तलाश रहा है। पहले ऐसी घटनाएं जल्द सुलझ जाती थीं।
ये भी पढ़ें: Punjab: बीएसएफ जवान पीके को क्यों नहीं छोड़ रहा पाकिस्तान? छठे दिन भी फ्लैग मीटिंग के लिए नहीं आए पाक रेंजर्स