फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   BSF jawan PK Shah in Pakistan custody last six days

Punjab: बीएसएफ जवान पीके को क्यों नहीं छोड़ रहा पाकिस्तान? छठे दिन भी फ्लैग मीटिंग के लिए नहीं आए पाक रेंजर्स

Tue, 29 Apr 2025 09:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 29 Apr 2025 09:59 PM IST
सार

पिछले छह दिन से बीएसएफ का जवान पीके शाह पाकिस्तान की हिरासत में है। पाक रेंजर्स जवान को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। मंगलवार को छठे दिन भी पाक रेंजर्स बीएसएफ के साथ फ्लैग मीटिंग के लिए नहीं आए। 

विज्ञापन
BSF jawan PK Shah in Pakistan custody last six days
बीएसएफ जवान पीके शाह। - फोटो : संवाद

विस्तार

पाकिस्तान की हिरासत में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवान पीके शाह को छह दिन से भी ज्यादा समय बीत चुका है। बीएसएफ अधिकारी अपने जवान की रिहाई के लिए झंडा लगाकर फ्लैग मीटिंग के लिए छठे दिन भी पाक रेंजर्स का इंतजार करते रहे, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से कोई नहीं आया। जानकारों का कहना है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद उक्त जवान की रिहाई दोनों देशों की राजनीति का मुद्दा बन गया है।

विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ जवान पीके शाह इंट्रिंसिक सेफ्टी (आंतरिक सुरक्षा) के चलते जम्मू-कश्मीर से पंजाब के जिला फिरोजपुर आया था। उक्त जवान की बटालियन जम्मू-कश्मीर में है। ये ब्लॉक ममदोट स्थित बीएसएफ की पोस्ट जल्लोके के पास फेंसिंग पार किसानों की देखरेख के लिए गया था, वहां गलती से करीब चार फीट अंदर पाकिस्तान की हद में चला गया। यह पाकिस्तान का वह क्षेत्र है जहां जासूसी करने को कुछ भी नहीं है, जवान सिर्फ गर्मी से बचने के लिए शीशम के पेड़ की छाया तले बैठा था।
विज्ञापन


पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों में तनाव पैदा होने के चलते जबरदस्ती पाक रेंजर्स उसे पकड़कर ले गए। सीमावर्ती ग्रामीण बताते हैं कि रूटीन में यह आम बात है। मंगलवार को भी बीएसएफ अपना झंडा लगाकर फ्लैग मीटिंग के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स का इंतजार करती रही। पाक रेंजर्स भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं जैसे आदेश आए बीएसएफ से मीटिंग कर जवान की रिहाई की जा सके। ऐसा माना जा रहा है कि अब उक्त जवान की रिहाई का मामला बीएसएफ और पाक रेंजर्स के हाथ में नहीं रह गया, यह दोनों देशों की राजनीति का मुद्दा बन गया है। यह स्थिति पहलगाम हमले को लेकर पैदा हुई है। चर्चा थी कि अपने पति पीके शाह की रिहाई के लिए रजनी फिरोजपुर पहुंचेगी लेकिन वह आई नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed