फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Army shot and committed suicide in Pathankot

पठानकोट: मिलिट्री स्टेशन में ड्यूटी के दौरान सेना नायक ने गोली मारकर की आत्महत्या, जवानों में मचा हड़कंप

Fri, 30 Aug 2024 03:33 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, पठानकोट
अमर उजाला नेटवर्क, पठानकोट Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 30 Aug 2024 03:33 PM IST
सार

पठानकोट में तैनात सेना नायक युद्धबीर सिंह ने शुक्रवार सुबह अपनी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के बावजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Army shot and committed suicide in Pathankot
पठानकोट आर्मी ऑफिसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पठानकोट में  तैनात एक सेना नायक ने शुक्रवार सुबह आत्महत्या कर ली। सुबह करीब 9 बजे ड्यूटी पर तैनात सेना नायक ने अपनी राइफल से खुद को गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही सेना के जवानों में हड़कंप मच गया और गंभीर रूप से घायल नायक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद, सेना की एक टुकड़ी ने शव को सिविल अस्पताल पठानकोट पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पठानकोट के थाना मामून कैंट की प्रभारी रजनी बाला ने बताया कि मृतक सेना नायक युद्धबीर सिंह, निवासी मेन पुरी, उत्तर प्रदेश और वर्तमान में हरियाल में रह रहे थे। उन्होंने मामून मिलिट्री स्टेशन में ड्यूटी के दौरान आत्महत्या की।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मृतक के परिवार को सूचित किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नायक किसी व्यक्तिगत तनाव या अन्य मानसिक कारणों से जूझ रहे थे, जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस अब परिवार से जानकारी प्राप्त करने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना से सेना और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर है। जांच जारी है और सेना के अधिकारियों ने मामले की गहराई से जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed