{"_id":"693597479475937f57008085","slug":"youths-in-a-car-opened-fire-at-ladowal-toll-plaza-amritsar-news-c-74-1-spkl1022-113313-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: लाडोवाल टोल प्लाजा पर कार सवार युवकों ने चलाई गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: लाडोवाल टोल प्लाजा पर कार सवार युवकों ने चलाई गोलियां
विज्ञापन
लुधियाना। लाडोवाल टोल प्लाजा पर शनिवार रात वीआईपी लाइन से गुजरने की जिद्द करने वाले कार सवार युवकों ने हंगामा मचा दिया। टोल कर्मचारियों ने पहचानपत्र दिखाने के लिए कहा तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और अपने पास रखे हथियार से 4-5 गोलियां चला दीं। गोलीबारी की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भाग गए लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।
टोल कर्मी कुलजीत सिंह ने बताया कि गाड़ी में 7-8 लोग सवार थे। वे टैक्स दिए बिना गाड़ी निकालना चाहते थे और जब वीआईपी कार्ड नहीं दिखाया गया, तो उन्होंने मारपीट की। हमलावरों ने टोल कर्मियों पर सीधे फायर किए और डंडों से बचाव करने के बाद कार लेकर साउथ सिटी पुल की तरफ फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे टोल प्लाजा का सीसीटीवी कब्जे में लिया। एसएचओ इंस्पेक्टर गुरशिंदर कौर ने बताया कि पुलिस आरोपी कार सवारों की पहचान और घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है। जल्द ही एफआई दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद