फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Young man who came to pick up wife from Jalandhar set fire

जालंधर से पत्नी को लेने आए युवक ने आग लगाई

Tue, 11 May 2021 10:34 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Young man who came to pick up wife from Jalandhar set fire
जालंधर से अपनी पत्नी को लेने आए एक युवक ने ससुराल में मंगलवार की देर सायं खुद को आग लगा ली। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और उसे गुरुनानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया। कोट खालसा चौकी प्रभारी एसआई मनजीत सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोट खालसा इलाके में रहने वाली शिवानी ने बताया कि उसकी शादी जालंधर के रहने वाले दीपक कुमार के साथ हुई है। कुछ दिन पहले उसके नाना की मौत हो गई तो वह अपने मायके आ गई। मंगलवार को अचानक से उसका पति दीपक यहां पहुंचा और उससे साथ चलने की जिद करने लगा। शिवानी की मां बोली कि उसके नाना की मौत हुई है। अभी क्रिया तक उसे यहीं रहने दे, लेकिन वह उसे अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा।
विज्ञापन

शिवानी की मां ने बताया कि शाम को वह घर के अंदर खाना बना रही थी कि उसे बाहर कुछ जलता हुआ नजर आया। जब उसने बाहर निकल कर देखा कि उसके दामाद को आग लगी हुई थी। कोट खालसा चौकी प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि झुलसे युवक को गुरुनानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले में जांच की जा रही है। इसके लिए जिम्मेवार लोगों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed