फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Young man died in a fight over money transaction, police registered a case against three people, woman arrested

Amritsar News: पैसे के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े में युवक की मौत, पुलिस ने तीन लोगों पर किया मामला दर्ज, महिला गिरफ्तार

Sat, 06 Jul 2024 10:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sat, 06 Jul 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Young man died in a fight over money transaction, police registered a case against three people, woman arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। ईंट-पत्थर मारकर युवक की हत्या करने के मामले में थाना काहनूवान की पुलिस ने एक ही परिवार के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह मामला मृतक युवक के भाई के बयान के आधार पर दर्ज किया है।

साजन मसीह पुत्र बलविंदर मसीह निवासी धक्का काॅलोनी काहनूवान ने बताया कि एक दिन पहले आरोपी राहुल मसीह उनके घर आया और उससे अपने पैसों कि मांग की। जबकि उसने कहा कि अभी उसके पास पैसे नहीं है और उसे बाद में दे देगा, परंतु राहुल मसीह उसके साथ हाथापाई करने लगा और गाली गलौज करते हुए अपने घर की ओर चला गया। करीब सात मिनट के बाद उक्त आरोपी गाली-गलौज करते हुए अपने भाई रोहित मसीह उर्फ मोटा और मां राज के साथ घर के बाहर गली में आया। राहुल ने ईंट पत्थर उसके पिता के सिर में मार दिया। इस कारण उसका पिता गली में गिर गया। इसके बाद आरोपी रोहित मसीह ने पत्थर उठाकर उसके भाई राजन मसीह के सिर में मार दिया। आरोपी धमकियां देते हुए मौके से चले गए। घायल हुए पिता व भाई को सिविल अस्पताल काहनूवान इलाज के लिए लेकर आए। उसकी पिता की हालत गंभीर होने के चलते उसे गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया जबकि उसके भाई राजन मसीह को मृत करार दे दिया। उसने बताया कि यह हमला पैसे के लेन-देन के चलते हुआ है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी साहिल पठानिया ने बताया कि मृत के भाई के बयान के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद महिला राज को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed