फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Woman got her two lovers to murder her husband in Amritsar three arrested

Punjab: शादीशुदा महिला के दो आशिक, प्यार में रोड़ा बन रहा था फौजी पति, रास्ते से हटाने के लिए रच डाली साजिश

Wed, 20 Nov 2024 06:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 20 Nov 2024 06:44 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में एक महिला ने अपने फौजी पति की हत्या करवा दी। इस हत्या के मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दो अन्य व्यक्ति मृतक की पत्नी के आशिक हैं। 

विज्ञापन
Woman got her two lovers to murder her husband in Amritsar three arrested
हत्या के आरोप में आरोपी पत्नी और दो व्यक्ति गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में एक शादीशुदा महिला के एक नहीं बल्कि दो व्यक्तियों के साथ प्रेम संबंध बन गए। लेकिन उनके प्यार के रास्ते में महिला का फौजी पति रोड़ा बन रहा था। महिला को यह बात रास नहीं आ रही थी। इसलिए उसने पति को जान से मारने की प्लानिंग बनाई और इस प्लानिंग को उसके दोनों आशिकों ने अंजाम दिया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने महिला समेत उसके दोनों आशिकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मृतक सेवानिवृत फौजी की पत्नी जसविंदर कौर और उसके दो आशिक कुलवंत सिंह और कुलविंदर सिंह के तौर पर हुई है। वहीं मृतक की पहचान सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। सुखदेव सिंह सेना का सेवानिवृत सैनिक था।

विज्ञापन


यह घटना अमृतसर के कस्बा बाबा बकाला साहिब की है, जहां एक विवाहिता ने अपने दो प्रेमियों के हाथों अपने ही सुहाग फौजी पति की हत्या करवा दी। जानकारी के अनुसार जसविंदर कौर के कथित प्रेम संबंधों का उसके पति सुखदेव सिंह को पता चल गया था। इस वजह से दोनों के बीच मतभेद था। महिला का पति उसके प्रेम संबंधों के बीच रोड़ा बन रहा था। इसलिए महिला ने अपने  कथित दोनों प्रेमियों के हाथों पति की हत्या करवा दी।
विज्ञापन


बीती रात की गई हत्या
महिला ने बीते मंगलवार रात पति को मारने के लिए दोनों प्रेमियों को घर बुलाया था। आरोपी कुलवंत सिंह और कुलविंदर सिंह देर महिला के घर पहुंचे और सुखदेव की हत्या कर दी। यह सारी घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई कार्रवाई
सुखदेव की हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला जसविंदर कौर सहित उसके कथित दोस्तों कुलवंत सिंह और कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed