{"_id":"6688847221d3e648810f37b4","slug":"woman-committed-suicide-by-hanging-herself-amritsar-news-c-59-1-asr1003-106842-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: लड़ाई-झगड़े से दुखी महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, पति पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: लड़ाई-झगड़े से दुखी महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, पति पर केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पति के साथ लड़ाई-झगड़ा रहने के कारण दुखी महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका का नाम ज्ञयानती है। घटना थाना कैंटोनमेंट के अधीन एनआरआई काॅलोनी की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार को सौंप दिया है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में पति अरुण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस शिकायत में लुधियाना की रहने वाले किसमती साहनी ने कि वह चार भाई बहन हैं। उनकी बहन ज्ञयानती की शादी दो साल पहले एनआरआई कालोनी के रहने वाले अरुण कुमार के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया था, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही अरुण ने अपनी पत्नी को तंग परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी अरुण उनकी बहन के साथ अक्सर मारपीट भी करता था। कई बार उन्होंने ने भी अरूण कुमार को समझाने की कोशिश की। लेकिन आरोपी लगातार बहन को तंग-परेशान करता रहता था। वीरवार को फिर से अरुण ने उनकी बहन के साथ मारपीट की और इसी से दुखी होकर उसने खुद को फंदा लगा लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरप्रीत सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई जारी है।