{"_id":"6a7b18fa149377e902049aa0","slug":"woman-commits-suicide-case-filed-against-husband-amritsar-news-c-75-1-trn1001-101231-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: महिला ने की आत्महत्या, पति के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: महिला ने की आत्महत्या, पति के खिलाफ मामला दर्ज
Tue, 11 Aug 2026 06:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Tue, 11 Aug 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खडूर साहिब। गुरदासपुर जिले की निवासी गुरविंदर कौर ने पति रमनदीप सिंह की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
गुरविंदर कौर का विवाह वर्ष 2019 में नौशहरा पन्नूआं निवासी रमनदीप सिंह से हुआ था। भाई कंवलजीत सिंह ने बताया कि करीब दो साल से रमनदीप सिंह उसकी बहन गुरविंदर कौर के साथ मारपीट करता था। उस पर मायके जाने का दबाव भी बनाता था। कंवलजीत सिंह ने बताया कि उसे गुरविंदर कौर की आत्महत्या की सूचना मिली। जब वह उसके ससुराल पहुंचा तो गुरविंदर का शव बिस्तर पर मिला और रमनदीप सिंह वहां से भाग चुका था। कंवलजीत सिंह की शिकायत पर रमनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। सब इंस्पेक्टर लखबीर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।