फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Woman cheated of lakhs in the name of sending her to America

Amritsar News: अमेरिका भेजने के नाम पर महिला ने की लाखों की ठगी

Wed, 27 Sep 2023 10:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Wed, 27 Sep 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Woman cheated of lakhs in the name of sending her to America
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। अमेरिका भेजने के नाम पर महिला ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। पैसे लेने के बाद पीड़ित को न तो विदेश भेजा गया और न ही पैसे ही लौटाए गए। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

रजनी बाला पत्नी नवनीत कुमार निवासी झबकरा थाना बहरामपुर ने बताया कि वह पति के साथ अमेरिका जाना चाहती थी। इसके लिए उसने आरोपी जसविंदर कौर उर्फ जस्सी निवासी बाबा बंदा सिंह बहादुर काॅलोनी गुरदासपुर के साथ संपर्क किया। आरोपी ने उसे अमेरिका का फैमिली स्पॉसर वीजा लगवाने का झांसा दिया। इसके एवज में उससे 2 लाख 81 हजार रुपये वसूल लिए गए। पैसे लेने के काफी समय बाद भी उन्हें विदेश नहीं भेजा गया। पैसे वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगी। मामले के जांच अधिकारी एसआई सविंदरजीत सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की धरपकड़ का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed