फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   While printing election material, it will be necessary to write the name and address of the publisher

Amritsar News: चुनाव सामग्री छापते समय प्रकाशक का नाम और पता लिखना होगा जरूरी

Thu, 17 Oct 2024 10:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Thu, 17 Oct 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
While printing election material, it will be necessary to write the name and address of the publisher
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। डेरा बाबा नानक उपचुनाव के मद्देनजर जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी उमा शंकर गुप्ता ने जिले की सभी प्रिंटिंग प्रेस के मालिकों और प्रतिनिधियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता के पालन की हिदायत दी है।
चुनाव आचार संहिता के दौरान किसी भी तरह की प्रचार सामग्री, पंफ्लेट या इश्तिहार छापते समय उस पर प्रकाशक का नाम और पता लिखना जरूरी होगा। कोई भी चुनाव प्रचार सामग्री छापने से पहले यह घोषणा पत्र लेना होगा कि चुनाव सामग्री किसने और कितनी संख्या में छपवाई है। छापी गई सामग्री की खर्च सहित सूचना देनी जरूरी होगी। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार मनजिंदर सिंह भी मौजूद थे। जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के कांफ्रेंस हाल में मीटिंग के दौरान डीसी ने कहा कि जो भी प्रिंटिंग प्रेस प्रचार सामग्री छापेगी, उसकी तरफ से बैनर, फ्लैक्स, पोस्टर, पंफ्लेट पर प्रेस का नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर छापना आवश्यक होगा। जात-पात, धर्म के खिलाफ कुछ भी एतराज योग्य सामग्री नहीं छापी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रिंट करने से पहले पब्लिशर से डेक्लारेशन लिया जाएगा। चुनाव आयोग की हिदायतों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, उसका प्रिंटर का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed