{"_id":"659062413caf1f9d330e1292","slug":"weather-saturday-was-the-coldest-of-the-season-in-punjab-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: पंजाब में सीजन का सबसे ठंडा रहा शनिवार, कोहरे के चलते बदला सेवा केंद्रों का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: पंजाब में सीजन का सबसे ठंडा रहा शनिवार, कोहरे के चलते बदला सेवा केंद्रों का समय
Sun, 31 Dec 2023 12:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/लुधियाना/अमृतसर
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/लुधियाना/अमृतसर
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:02 AM IST
सार
पंजाब में कई ट्रेनें लेट, उड़ानें भी प्रभावित, 11 जिलों में कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट, पारा सामान्य से 5.4 डिग्री नीचे पहुंचा है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में घना कोहरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में शनिवार इस सीजन में सबसे ठंडा रहा। दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। राज्य में पारा सामान्य से 5.4 डिग्री नीचे पहुंच गया है। वहीं, कोहरे और ठंड के चलते राज्य के सभी सेवा केंद्रों का समय बदल दिया गया है। दो जनवरी 2024 से सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक कर दिया गया है। रविवार के लिए भी पंजाब के 11 जिलों के संबंध में रेड और बाकी जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बाद एक से तीन जनवरी के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी है।
पंजाब में शनिवार को ट्रेनें और उड़ाने भी प्रभावित रहीं। लुधियाना से जम्मू-दिल्ली-अंबाला की अपडाउन करीब 24 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। ट्रेनें दो से 10 घंटे तक देरी से चलीं। वहीं, श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से करीब सात फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी।
अमृतसर और बठिंडा में शून्य, पटियाला में मात्र 25 मीटर रही दृश्यता
शनिवार को सुबह के वक्त अमृतसर व बठिंडा में दृश्यता शून्य, पटियाला में मात्र 25 मीटर, लुधियाना व आदमपुर में 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक पांच जनवरी 2024 तक पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।
विज्ञापन
जिलों का तापमान (न्यूनतम)

- अमृतसर 8.8
- लुधियाना 9.2
- पटियाला 8.9
- पठानकोट 7.9
- गुरदासपुर 7.0
- मोगा 7.6