{"_id":"613b6c768ebc3ec36e6e30c2","slug":"waterlogging-up-to-three-feet-in-the-city-due-to-one-hour-of-rain-amritsar-news-pkl4262950153","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे की बारिश से शहर में तीन फीट तक जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे की बारिश से शहर में तीन फीट तक जलभराव
विज्ञापन
बठिंडा/अमृतसर। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे से लगातार एक घंटे तक हुई बारिश से शहर के विभिन्न इलाकों में तीन फुट तक पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार एक घंटे में 84.5 एमएम बारिश हुई है। इस बारिश के साथ तापमान में गिरावट आई है।
मौसम विभाग के अधिकारी राजकुमार ने बताया कि बारिश के बाद न्यूनतम 22.0 अधिकतम 30.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
ज्यादा बारिश से हो सकता धान की फसल को नुकसान
कृषि माहिरों के अनुसार इस मौसम में ज्यादा बारिश के कारण धान की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। धान की फसल पर जो गुलाबी मक्खी ने हमला किया, उसे रोकने के लिए सरकार प्रयास करें। अगर गुलाबी मक्खी का हमला न रोका गया तो सफेद मक्खी की तरह किसानों का नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
बठिंडा के मिनी सचिवालय के पास स्थित महिला थाना, पोस्ट आफिस, कोर्ट कांपलेक्स, पावर हाउस रोड के अलावा परसराम नगर एरिया में एक घंटे की बारिश से तीन फीट से अधिक पानी भर गया। बारिश के कारण हुए जलभराव के कारण पुरानी तहसील कांपलेक्स में काम करवाने आने वाले लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
वहीं अमृतसर में पांच घंटे की बारिश से कई हिस्सों में जलभराव हो गया। शहर के अंदरूनी हिस्से भगतांवाला, लाहैरी गेट, गिलवाली गेट और बेरी गेट सहित कई हिस्सों की सड़कों पर पानी भर गया। इसके अलावा रंजीत एवेन्यू, ग्रीन एवेन्यू, बटाला रोड, पुतलीघर, सर्कुलर रोड इलाकों में भी पानी घर गया। भारी बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शुक्रवार की सुबह श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे। कोतवाली चौक से लेकर जलियांवाला बाग तक सड़क पर रुके बारिश के पानी के कारण श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।