{"_id":"68519ca87bfa3d26030c4cba","slug":"volleyball-player-killed-by-splinter-amritsar-news-c-16-1-pkl1027-739638-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: वाॅलीबाॅल खिलाड़ी की किरच मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: वाॅलीबाॅल खिलाड़ी की किरच मारकर हत्या
Tue, 17 Jun 2025 10:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Tue, 17 Jun 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खडूर साहिब। वॉलीबॉल खिलाड़ी बिबेकबीर सिंह (18) की मंगलवार की शाम को किरच मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना थाना सरहाली के अधीन आते गांव ठट्ठा में हुई। मौके पर थाना प्रभारी बरजिंदर सिंह पहुंचे व शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विस हलका पट्टी के गांव ठट्ठा निवासी मास्टर शमशेर सिंह के बेटे बिबेकबीर सिंह वॉलीबॉल के नामी खिलाड़ी थे। उनका अपने ही गांव के किसी युवक के साथ मामूली बात को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। मंगलवार को बिबेकबीर सिंह गांव की अनाज मंडी के पास किसी काम के लिए जा रहा था। वहां पर इसी गांव से संबंधित आरोपी पीछा करता आया। जिसने पहले गाली-गलौज किया। विरोध करने पर बिबेकबीर सिंह के गले पर किरच मार दी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि विवेक ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सब डिवीजन पट्टी डीएसपी लवकेश कुमार ने बताया कि हत्या की असल कारण क्या है, इस बारे में जांच की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।