फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Video threatened to break fetish on Virasati Marg, video viral

विरासती मार्ग पर लगे बुतों को तोड़ने की धमकी, वीडियो वायरल

Mon, 25 Nov 2019 10:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Video threatened to break fetish on Virasati Marg, video viral
सचखंड श्री हरिमंदर साहिब को जाने वाले मुख्य विरासती मार्ग में पंजाब की सभ्यता की जानकारी देने के लिए स्थापित किए गए भंगड़ा व गिद्दे के बुतों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विरासती मार्ग में स्थित धर्म सिंह मार्केट के बाहर स्थापित किए गए इन बुतों को एक दिसंबर को तोड़ने के लिए एक निहंग सिंह ने जिला प्रशासन को चेतवानी दी है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में इस निहंग सिंह ने इन बुतों के विरासती मार्ग में स्थापित किए जाने का विरोध किया है। इस निहंग सिंह ने संगत से एक दिसंबर को इन बुतों के नजदीक पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने इन बुतों को नहीं तोड़ा तो वह संगत के सहयोग से इनको तोड़ डालेंगे।
विज्ञापन

इस निहंग सिंह का कहना था की श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए आने वाली संगत इन बुतों के आगे खड़ी होकर सेल्फी लेकर मर्यादा का अपमान कर रही है। इस स्थान पर सिखों के महान योद्धाओं के बुत होने चाहिए, ताकि संगत उनके जीवन से प्रेरणा ले सके। इस निहंग सिंह के साथ खड़ी एक महिला ने भी इन बुतों पर टिप्पणी करते हुए संगत से आह्वान किया कि इनको तोड़ने के लिए वह एक दिसंबर को विरासती मार्ग पहुंचें। यह बुत गुरु घर के रास्ते को दूषित कर रहे हैं।
विज्ञापन

याद रहे की पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने विरासती मार्ग के निर्माण में 100 करोड़ की राशि खर्च की थी। मार्ग के एक तरफ पंजाब की सभ्यता के साथ जुड़े भंगड़ा व गिद्दे के बुत स्थापित किए गए थे, ताकि श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने के लिए आने वाली देश-विदेश की संगत पंजाब की इस विरासत के साथ जुड़ सके। बीते तीन वर्षों से यह स्थल सेल्फी प्वॉइंट बन चुका है। लोग यहां पर टिकटोक वीडियो भी बनाते हैं। इसी मार्ग पर शेरे-ए-पंजाब महाराजा रंजीत सिंह का बुत भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed