फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Unique election campaign of Ludhiana transporter for Congress

कांग्रेस के लिए लुधियाना के ट्रांसपोर्टर का अनोखा चुनाव प्रचार

Mon, 14 Feb 2022 10:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Unique election campaign of Ludhiana transporter for Congress
अमृतसर। लुधियाना के ट्रांसपोर्टर मदन लाल ने कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव प्रचार का अनोखा तरीका अपनाया है। यह न तो किसी हलके से उम्मीदवार हैं और न कांग्रेस के बड़ा नेता। मदन लाल लुधियाना में ट्रांसपोर्ट चला कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उन्होंने कांग्रेस के लिए प्रचार प्रसार का अनोखा तरीका अपनाया और 18 दिन पहले अपने स्कूटर के दाएं और बाएं कांग्रेस के बड़े-बड़े झंडे लगाकर निकला। इस ट्रांसपोर्टर ने अपने स्कूटर से पीछे एक बड़ा सा बोर्ड लगा रखा है।
विज्ञापन

जिस शहर में जाते हैं, वहां के कांग्रेसी उम्मीदवार के द्वार पहुंचते है और उस उम्मीदवार का एक स्टीकर स्कूटर के पीछे लगे बोर्ड पर लगवाता है। ट्रांसपोर्टर मदन लाल ने बताया कि यह उनका शौक है। कांग्रेस पार्टी का वे दिल से सम्मान करते हैं। न तो नेता बनना चाहते हैं और न कांग्रेस से कोई फायदा लेना चाहते हैं। उन्हें तो कांग्रेस पार्टी से प्यार है और अनोखे तरीके से पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करके कांग्रेस को प्यार दिखाना चाहते हैं।
विज्ञापन

इसे एक अभियान के तौर पर देखते हैं और इस पूरे टूर पर होने वाला खर्च खुद की पाकेट से करते हैं। हां रास्ते में कोई नेता या विधायक उन्हें कोई अपहार देता है तो उसे स्वीकार जरूर कर लेते हैं। उन्होंने बताया कि रास्ते में वे जहां रुकते हैं या ठहरते हैं, लोगों को कांग्रेस के लिए मतदान करने की बात जरूर कहते हैं। मदन लाल कहते हैं कि 18 दिन पहले उन्होंने कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार का सफर लुधियाना से शुरू किया। वे अपने स्कूटर से मुल्लांपुर, बरनाला, रायपुर, फाजिल्का, गिदड़बाहा, मलोट, मलोट, खन्ना, समराला, संगरूर और फिरोजपुर के अलावा कई जिलों से होते हुए अमृतसर पहुंचे। वे सीधे पश्चिम हलके के उम्मीदवार डा. राजकुमार के घर पहुंचे। उनसे मिलने के बाद जालंधर के लिए रवाना हो गए। ट्रांसपोर्टर मदन लाल ने बताया कि जालंधर के बाद वे अपने चुनाव प्रचार का समापन चंडीगढ़ में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed