अमृतसर पहुंचे अमित शाह: श्री वाल्मीकि और दुर्गियाना मंदिर में की पूजा-अर्चना, मोदी की सुरक्षा चूक का मुद्दा उठा पंजाब सरकार को घेरा
पटियाला-लुधियाना के बाद रविवार शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अमृतसर में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में उन्होंने पंजाब सरकार को जमकर घेरा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह रविवार शाम को अमृतसर स्थित श्री दुर्गियाना मंदिर में पूजा-अर्चना की। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने पटियाला और लुधियाना में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने वाल्मीकि मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैंने वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रार्थना की है कि एनडीए के नेतृत्व वाली सरकार में यहां धर्म परिवर्तन न हो। गृहमंत्री श्री हरमंदिर साहिब में भी माथा टेका।
अमित शाह ने कहा कि जो सरकार देश के प्रधानमंत्री के रास्ते को सुरक्षित नहीं कर सकती, वह पंजाब को क्या सुरक्षा देगी। शाह ने यह बात रविवार देर शाम अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में आयोजित भाजपा की रैली में कही और जनता से 20 फरवरी को कमल के फूल, हॉकी स्टिक और मोबाइल फोन पर अपनी मोहर लगाकर पंजाब में डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की।
Union Home Minister Amit Shah offers prayers at Golden Temple in Amritsar, Punjab pic.twitter.com/FdaPitpH7d
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 13, 2022
उन्होंने कांग्रेस पर मोदी की सुरक्षा में लापरवाही को लेकर निशाना साधा। वहीं शिअद और अरविंद केजरीवाल पर भी हमला किया और उनकी कथनी और करनी में अंतर की बात कही। उन्होंने कहा कि पांच जनवरी को पीएम मोदी बहुत चाव से पंजाब के लोगों से बात करने पहुंचे थे लेकिन यहां की सरकार मोदी के रास्ते को सुरक्षित करने की औपचारिकता भी नहीं दिखा पाई। जो सरकार प्रधानमंत्री के रास्ते को सुरक्षित नहीं कर सकती, वह सरकार पंजाब को क्या सुरक्षा देगी।
पंजाब को मोदी के नेतृत्व में सिर्फ एनडीए की सरकार ही सुरक्षित रख सकती है। घोषणा पत्र में 11 स्तंभ बनाए हैं। इनमें शांति से भाईचारा, माफिया मुक्त पंजाब, नशामुक्त पंजाब, हर हाथ में रोजगार, खुशहाल किसान, निरोगी पंजाब, सभी को शिक्षा का अधिकार और औद्योगिक इंकबाल और ढांचागत दृष्टि से पंजाब को मजबूत बनाना एनडीए सरकार का ध्येय है।
गृह मंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी पर हमलावर किया और केजरीवाल से पूछा कि उन्होंने दिल्ली में दो तिहाई जीत के बाद दिल्ली में दो बार सरकार बनाई, क्या एक बार भी अपने मंत्रिमंडल में सिख प्रतिनिधि को जगह दी। अब वे यहां आकर पंजाब के भले की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में तो स्कूलों के पास ठेके खुलवा कर केजरीवाल ने युवा पीढ़ी को नशे की ओर धकेला और पंजाब में आकर नशामुक्त पंजाब की बात करते हैं।
उन्होंने शिअद पर हमला किया और कहा कि भाजपा पंजाब में पहली बार चुनाव नहीं लड़ रही लेकिन इस बार भाजपा पंजाब में अपनी सरकार बनाने के लिए चुनाव मैदान में उतरी है। उन्होंने राजनीतिक दलों से पूछा कि वह पंजाब में कैसे शासन चलाएंगी, जिन्होंने अभी तक पंजाब पर चार लाख करोड़ रुपये का कर्जा चढ़ा दिया है। ऐसे लोग पंजाब को अच्छी सरकार नहीं दे सकते। नरेंद्र मोदी पंजाब को सुरक्षित देखना चाहते हैं और किसानों का भला करना चाहते हैं।
अमित शाह ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अपने अमृतसर दौरे के बीच श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ मुलाकात की। बंद कमरे में हुई इस बैठक में कौन-कौन से मुद्दों पर बात हुई, पूरी तरह से गुप्त रखी जा रही है। बैठक में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे। बैठक के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बैठक में उपस्थित अन्य लोगों को सिरोपा पहना कर सम्मानित भी किया।
#PunajbAssemblyPolls | I offered prayers at Valmiki temple & prayed that religious conversion may not take place here under NDA-led government: Union Home Minister & senior BJP leader Amit Shah in Amritsar pic.twitter.com/0UhDKQSdWL
— ANI (@ANI) February 13, 2022
Union Home Minister & BJP leader Amit Shah offers prayers at Valmiki Temple in Amritsar #PunjabAssemblypolls pic.twitter.com/MJqou0zdXf
— ANI (@ANI) February 13, 2022
#PunjabAssemblyElections2022 | Union Home Minister & BJP leader Amit Shah offers prayers at Durgiana Temple in Amritsar pic.twitter.com/KD9AVIY4pj
— ANI (@ANI) February 13, 2022