फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two people died due to heat in Amritsar

गर्मी से दो की मौत: अमृतसर में अलग-अलग जगह बेसुध मिले व्यक्ति, दोनों की नहीं हुई पहचान

Mon, 22 Jul 2024 05:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 22 Jul 2024 05:53 PM IST
सार

पंजाब में मानसून सीजन में बारिश न होने पर गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अमृतसर में गर्मी से दो लोगों की मौत भी हुई  है। 

विज्ञापन
Two people died due to heat in Amritsar
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

पंजाब में मानसून आए कई दिन हो चुके हैं, लेकिन गर्मी का प्रकोप अभी भी बरकरार है। बीते कई दिनों से गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल किया हुआ है। वहीं सोमवार को गर्मी से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मौतें अमृतसर में हुई है। अमृतसर में अलग-अलग जगह दो लोग बेहोशी की हालत में मिले जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। हालांकि दोनों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।  

विज्ञापन


अमृतसर के थाना डी डिवीजन के एएसआई सुखदेव सिंह के अनुसार पवन भाटिया निवासी टंडन नगर बटाला रोड ने उन्हें सूचना दी थी कि लाहौरी गेट के नजदीक एक व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच की गई तो उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मौत गर्मी के कारण हुई है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए मोर्चरी मे रखवाया है।
विज्ञापन


इसी तरह थाना छेहरटा पुलिस को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार मरने वाले की उम्र लगभग 50 साल है। इस व्यक्ति की मौत भी गर्मी की वजह से हुई है। मदन लाल निवासी नारायणगढ़ छेहरटा की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed