{"_id":"608301a38ebc3ed1d33b0d70","slug":"two-killed-due-to-fall-of-lanter-one-injured-gurdaspur-news-pkl4113000150","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेंटर गिरने से मिस्त्री और मजदूर की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेंटर गिरने से मिस्त्री और मजदूर की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटाला। फतेहगढ़ चूड़ियां में गांव मुरीदके में शुक्रवार की देर शाम को एक हवेली का लेंटर डालते वक्त अचानक लेंटर गिरने से मिस्त्री और एक मजदूर की मौत हो गई। एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को स्थानीय सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया।
फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव मुरीदके के मक्खन सिंह की हवेली के लेंटर का निर्माण कार्य मिस्त्री सुलेमान निवासी गांव पड्डा, मजदूर बूटा सिंह निवासी गांव बद्दोवाल और अन्य मजदूर सुरजीत सिंह निवासी गांव बद्दोवाल द्वारा किया जा रहा था। अचानक हवेली का लेंटर नीचे गिर गया, जिसमें लेंटर पर डाली गई प्लेटें, सीमेंट, लोहे के गार्डर नीचे गिर गए। तीनों इसके नीचे दब गए। आसपास के लोगों और पुलिस ने मिलकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को लेंटर के नीचे से निकाला। मिस्त्री सुलेमान और मजदूर बूटा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जख्मी मजदूर सुरजीत सिंह को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ चूड़ियां में दाखिल करवाया गया। इस मौके पर डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां बलबीर सिंह, एसएचओ सुखविंदर सिंह और पुलिस चौकी अफगाना की पुलिस टीम पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएसओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है।