फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two criminals injuerd in Police encounter in Amritsar

Punjab Crime: पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली, पुलिस कर रही जांच

Sun, 19 Oct 2025 06:40 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 19 Oct 2025 06:40 PM IST
सार

पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों को पांव में गोली लगी, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन
Two criminals injuerd in Police encounter in Amritsar
Crime demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रविवार दोपहर पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों को पांव में गोली लगी, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम दोनों आरोपियों को गांव रूडवाल में हथियार बरामदगी के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों की पहचान रामदास क्षेत्र के रहने वाले युवकों के रूप में हुई है, जो कुख्यात गैंगस्टर जीवन फौजी के करीबी साथी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, इन दोनों ने 22 अगस्त को रामदास इलाके में सिमरन सिंह नामक व्यक्ति पर गोलियां चलाई थीं और तब से फरार थे।
विज्ञापन


कई महीनों की तलाश के बाद पुलिस ने हाल ही में इन दोनों को करनाल (हरियाणा) से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है। फिलहाल दोनों को पुलिस सुरक्षा में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों की देख-रेख में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed