फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two cases filed of cheating in Gurdaspur

विदेश भेजने के नाम पर ठगी के दो मामले दर्ज

Fri, 01 Jan 2021 06:32 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Two cases  filed of cheating in Gurdaspur
गुरदासपुर। थाना सिटी और कलानौर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। थाना सिटी पुलिस को दी गई शिकायत में कमलजीत कौर पत्नी सुखजिंदर सिंह निवासी नाथपुर (कादियां) ने बताया कि उसे और उसके पति को कनाडा भेजने के लिए आरोपी सतनाम सिंह निवासी सैनपुर व उसके पिता बावा सिंह ने 4.50 लाख रुपये लिए थे। आरोपियों ने न तो विदेश भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए। इसी तरह थाना कलानौर की पुलिस को दी गई शिकायत में यादविंदर सिंह निवासी निज्जपुर (कोटली सूरत मल्ली) ने बताया कि आरोपी पंकज कुमार निवासी प्रीत कालोनी जीरकपुर एसएएस नगर ने अपनी पत्नी परविंदर कौर के साथ मिलकर विदेश इंग्लैंड भेजने के नाम पर 7.63 लाख रुपये लिए थे। आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही उनके पैसे लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed