Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two brothers shot, one dead, the other critical

Amritsar News: दो भाइयों को मारीं गोलियां, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Wed, 31 Dec 2025 10:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Wed, 31 Dec 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Two brothers shot, one dead, the other critical
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। गांव बल कला में मंगलवार शाम कुछ युवकों ने दो भाइयों को गोलियां मार दीं। गोली लगने से एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सिमरनजीत सिंह के रूप में हुई है। उसका भाई काबल सिंह अस्पताल में उपचाराधीन है।

सिमरनजीत सिंह और दूसरे पक्ष के युवकों के बीच पांच-छह दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद की रंजिश के चलते दोनों पक्ष बुधवार दोपहर गांव के एक जंज घर में एकत्र हुए थे। शुरुआत में दोनों ओर से बातचीत होती रही लेकिन कुछ ही देर में बहस हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष के युवकों ने पिस्तौल निकालकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में सिमरनजीत सिंह को सीने में गोली लगी, जबकि उसका भाई काबल सिंह पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को तुरंत अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सिमरनजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि काबल सिंह का इलाज जारी है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए हैं। काबल सिंह ने बताया कि आरोपियों ने करीब पांच राउंड फायर किए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का सामने आया है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed