फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two arrested along with one kilo heroin

Amritsar News: एक किलो हेरोइन, 32 हजार ड्रग मनी समेत दो गिरफ्तार

Sun, 10 Dec 2023 07:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 07:12 PM IST
विज्ञापन
Two arrested along with one kilo heroin
फिरोजपुर जेल में बंद प्रिंस के इंस्टाग्राम पर थे संपर्क में, प्रिंस ने भेजे थे 1.30 लाख रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। जिले के सीमांत थाना घरिंडा पुलिस ने नश के खिलाफ चलाए अभियान के तहत दो युवकों को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से एक किलो हेरोइन, 32 हजार रुपये की ड्रग मनी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद उन्हें अदालत में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। एसएसपी देहाती सतिंदर सिंह ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरीदकोट के थाना सिटी कोटकपूरा के इलाका जैतो चुंगी निवासी भूपिंदर सिंह व राहुल सिंह के रूप में बताई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने उक्त दोनों आरोपियों को उस समय काबू किया, जब वे खासा के निकट किसी व्यक्ति से हेरोइन की खेप प्राप्त कर चुके थे।

पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि यह दोनों आरोपी फिरोजपुर जेल में बंद कोटकपूरा निवासी प्रिंस के कहने पर हेरोइन की खेप लेने यहां आए थे। इसके लिए प्रिंस ने उन्हें 1.30 लाख रुपये भेजे थे। इसमें से एक लाख रुपये हेरोइन की खेप सप्लाई करने वाले को दिए थे। वे हेरोइन की खेप लेकर निकलने वाले थे कि पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन


उक्त दोनों आरोपियों को इंस्टाग्राम के जरिये ही प्रिंस ने हिदायत दी थी कि वह खासा अड्डा के निकट पहुंच जाएं, जहां तुम लोगों को एक व्यक्ति मिलेगा और एक किलो हेरोइन देगा। प्रिंस ने उन्हें यह भी कहा था कि हेरोइन लेकर उस व्यक्ति को एक लाख रुपये दे देना। आरोपियों से मिले मोबाइल फोन्स को खंगाल कर नशा तस्करों के अन्य संपर्क तलाशे जा रहे हैं, वहीं इन्हें हेरोइन की खेप पहुंचाने वाले को काबू करने के लिए भी पुलिस तलाशी कर रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed