{"_id":"62cda2ffcb823859081be8a2","slug":"trucks-from-afghanistan-did-not-reach-to-collect-wheat-amritsar-news-pkl456367648","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं लेने नहीं पहुंचे अफगानिस्तान के ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं लेने नहीं पहुंचे अफगानिस्तान के ट्रक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के ध्यानार्थ..........
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। भारत सरकार की ओर से अफगानिस्तान को मदद स्वरूप गेहूं भेजा जा रहा है। इसके तहत मंगलवार शाम तक गेहूं ले जाने के लिए अफगानिस्तान के ट्रक अटारी नहीं पहुंचे। फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के गोदामों से करीब 40 ट्रकों में 2500 एमटी गेहूं लोड किया गया है। इसके जल्द ही अटारी के लिए रवाना कर दिया जाएगा। अफगानिस्तान के ट्रक भारतीय गेहूं की खेप लेने के लिए बुधवार तक नहीं पहुुंचे तो ट्रकों को अटारी पर ही रोक लिया जाएगा।
भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने तालिबान के हमले से बिगड़ी अफगानिस्तान की आर्थिक स्थिति में वहां के लोगों की मदद के लिए 50 हजार मीट्रिक टन (एमटी) गेहूं भेजने का फैसला किया था। इसकी शुरुआत फरवरी 2022 में आईसीपी से अटारी के रास्ते करते हुए पहली खेप भेजी थी। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के मुताबिक 15 जुलाई तक भारत सरकार 50 हजार एमटी गेहूं अफगानिस्तान भेजेगी। अगर इसमें देरी हो जाती है, तो फिर से इसके लिए विदेश मंत्रालय की मंजूरी लेनी होगी।
फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के एजीएम सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि अभी तक 36 हजार एमटी गेहूं अफगानिस्तान भेजी जा चुकी है। मंगलवार को एफसीआई के गोदाम से 2500 एमटी गेहूं लोड हो चुकी है। सूचना है कि इस गेहूं को ले जाने के लिए मंगलवार शाम तक आईसीपी अटारी पर अफगानिस्तान के ट्रक नहीं पहुंचे हैं। यह एक लंबी प्रक्रिया है और गेहूं को लोड करने से पहले अफगानिस्तान के ट्रकों की स्कैनिंग होती है, जिसमें काफी वक्त लगता है।
विज्ञापन
एफसीआई के एजीएम ने कहा कि 2500 एमटी गेहूं की पिछली खेप 2 जुलाई को आईसीपी के रास्ते अफगानिस्तान भेजी गई थी। इसके बाद अफगानिस्तान में ईद की छुट्टियां आ गईं और भारत की ओर से गेहूं भेजे जाने का काम रुक गया।
फोटो-