{"_id":"62e2b6c66c67cd3f5617b0a0","slug":"traffic-marshals-will-be-kept-to-improve-the-traffic-system-of-the-city-amandeep-kaur-amritsar-news-pkl457928561","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के सुधार को रखे जाएंगे ट्रैफिक मार्शल : अमनदीप कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के सुधार को रखे जाएंगे ट्रैफिक मार्शल : अमनदीप कौर
विज्ञापन
श
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। शहर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ट्रैफिक मार्शलों की भर्ती की जाएगी। यह जानकारी एडीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए रिटायर्ड फौजी, पुलिस अधिकारी, बैंक कर्मचारी, अध्यापक, प्रोफेशनल को ट्रैफिक मार्शल के तौर पर रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवार स्वेच्छा से शहरी आवेदनकर्ता अपने आवेदन खुद अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस कमिश्नर ट्रैफिक, सदर चौक के निकट जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक मार्शल सड़क यातायात को सुचारु ढंग से चलाने के लिए लोगों को ट्रैफिक नियमों बाबत जागरूक करेंगे और ट्रैफिक कर्मचारियों के साथ मिलकर वाहनों की चेकिंग भी करेंगे। उन्होंने बताया कि इनकी सेवाएं कभी भी समाप्त की जा सकती हैं।