फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Traders demand that trade should resume from Afghanistan via ICP

Amritsar News: व्यापारियों की मांग आईसीपी के रास्ते अफगानिस्तान से फिर शुरू हो कारोबार

Thu, 10 Jul 2025 08:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
Traders demand that trade should resume from Afghanistan via ICP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। व्यापारियों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से इंटीग्रेटिड चेक पोस्ट (आईसीपी) से अफगानिस्तान के साथ बंद हुए व्यापार फिर शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि अब हालात पूरी तरह से सामान्य हो चुके हैं। अब व्यापार दोबारा शुरू करना चाहिए ताकि स्थानीय व्यापारियोंं और उनके साथ काम करने वाले अन्य कर्मचारियों का रोजगार फिर से चल सके।

व्यापारियों का कहना है कि अफगानिस्तान शुरू से ही भारत का मित्र देश रहा है लेकिन हर बार पाकिस्तान की गलत हरकतों की वजह से न केवल भारत बल्कि अफगानिस्तान के लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसलिए जरूरी है कि व्यापार के रास्ते को खोला जाए। अफगानिस्तान सरकार की ओर से भी पाकिस्तान के संपंर्क कर रास्ते को खोलने की मांग की जा रही है। पाकिस्तान अपनी खराब आर्थिक हालत को देखते हुए रास्ता दोबारा से खोलने को तैयार है और इसके लिए भारत के सामने गिड़गिड़ा रहा है। अफगानिस्तान से भारत में ड्राई फ्रूट, जैसे किशमिश, अखरोट, बादाम, अंजीर, पिस्ता, और खुमानी, ताजे फल जैसे- अनार, सेब, चेरी, खरबूजा, तरबूज, मसाले जैसे- हींग, जीरा, केसर और औषधीय जड़ी-बूटियां आयात की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed