फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   To say 'Amritdhari' unload kakaar is condemnable.

'अमृतधारी को ककार उतारने के लिए कहना निंदनीय' 

Sun, 08 Aug 2021 10:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
To say 'Amritdhari' unload kakaar is condemnable.
पटवारी भर्ती के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित कालेज में टेस्ट देने गए अमृतधारी सिख युवकों को ककार उतारने के लिए कहा गया। शिरोमणि कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने इस पर सख्त नोटिस लिया है। उन्होंने इसे निंदनीय करार दिया है।
विज्ञापन

बीबी जागीर कौर का कहना है कि अमृतधारी सिख के लिए ककार शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिन्हें अलग नहीं किया जा सकता। भारत प्रत्येक नागरिक को अपने-अपने धर्म के मुताबिक रहने की इजाजत देता है। ऐसे में युवाओं को टेस्ट में बैठने के लिए ककार उतारने के लिए मजबूर करने से सिखों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ जो पंजाब का हिस्सा है, यहां सिखों की भावनाओं की अनदेखी करना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। बीबी जागीर कौर ने कहा कि लगता है कि यह सब कुछ जानबूझ कर किया गया है। उन्होंने चंडीगढ़ के प्रशासक और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री को भी कहा है कि पंजाब की राजधानी में इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। वे भी इस पर सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed