फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   To curb mafia raj and corruption, the government has done its best

माफिया राज व भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए मान सरकार ने कसी कमर

Thu, 16 Jun 2022 10:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
To curb mafia raj and corruption, the government has done its best
गुरदासपुर। पंजाब में से माफिया राज और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कमर कस ली है। जिनके डर से अब कांग्रेस और अकाली दल को छोडक़र नेता भाजपा की शरण लेने के लिए मजबूर हो चुके है। उक्त विचार हलका दीनानगर के गांव कोठे सदाना में धन्यवादी दौरे के दौरान लोगों के एकत्र को संबोधित करते हुए हलका इंचार्ज दीनानगर शमशेर सिंह ने कहे। इससे पहले उन्होंने गांव के लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने समाधान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान ने अपने ही मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए साबित कर दिया है कि आप सरकार में भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा। मान सरकार की सख्त कार्रवाई से लोगों में खुशी की लहर है। कांग्रेस और अकाली दल को छोडक़र बहुत संख्यक दिगगज नेता भाजपा की शरण लेने के लिए मजबूर हो चुके है। इस मौके पर प्रिंसिपल सुखदेव राज, अमन कुमार, गुरनाम सिंह, बलविंदर कुमार, सरपंच मलकीयत सिंह, हरजिंदर बिट्टा, जगतार सिंह रंधावा, बलविंदरपाल, बलबीर सिंह, निशान सिंह, रणजीत सिंह, हरबंस सिंह बिल्ला, अशोक कुमार, राजेश कुमार, अश्वनी कुमार, नरेश कुमार, सुशील कुमार, अमित, अजय कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed