फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Three women came from dubai with one crore gold caught at airport

एक करोड़ के सोने के साथ दुबई से पहुंची तीन महिलाएं, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Thu, 03 Feb 2022 11:01 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Three women came from dubai with one crore gold caught at  airport
दुबई से भारत पहुंचीं तीन महिलाओं को श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक करोड़ रुपये के सोने के साथ गिरफ्तार किया गया है। तीनों महिलाएं स्पाइस जेट की फ्लाइट से भारत पहुंची थीं। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद ये कस्टम अधिकारियों की नजरों से बचकर निकलना चाहती थीं, लेकिन पकड़ी गईं।
विज्ञापन

कस्टम विभाग के संयुक्त कमिश्नर बलबीर सिंह मांगट ने बताया कि दुबई से स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या एसजी-711 बुधवार को अमृतसर एयरपोर्ट उतरी। एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारी यात्रियों के सामान की जांच कर रहे थे। इस दौरान अधिकारियों ने पाया कि तीन महिला यात्री बचकर निकलने के प्रयास कर रहीं हैं।
विज्ञापन

मांगट ने बताया कि एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में लेकर उनके सामान की जांच की, मगर उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके बाद अधिकारियों ने उनके बाजुओं की जांच की तो तीनों ने सोने की छह-छह चूड़ियां पहन रखी थीं। एक महिला से 671 ग्राम सोने की चूड़ियां, दूसरी से 684 ग्राम और तीसरी महिला से 691 ग्राम सोने की चूड़ियां बरामद हुईं। इन तीनों महिलाओं से कुल दो किलो और 46 ग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत एक करोड़ एक लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed