{"_id":"669be30c70c47fe3330da682","slug":"three-people-including-sarpanch-were-swept-away-in-the-canal-at-night-bodies-of-two-recovered-gurdaspur-news-c-83-1-spkl1007-100066-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: रात को नहर में सरपंच समेत तीन लोग बहे, दो के शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: रात को नहर में सरपंच समेत तीन लोग बहे, दो के शव बरामद
Sat, 20 Jul 2024 09:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sat, 20 Jul 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
सरपंच अभी भी लापता, गोताखोरों द्वारा तलाश अभियान जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बटाला। बटाला के पास अलीवाल की नहर में गांव भरथवाल के सरपंच समेत तीन लोगों के बह जाने के बाद शनिवार को उक्त तीन लोगों में से दो लोगों के शव बरामद कर लिए हैं जबकि एक लापता सरपंच की तलाश में हरीके पत्तन से पहुंची गोताखोरों की टीम और आस पास के लोगों मदद से खबर लिखे जाने तक सर्च अभियान जारी है।
वहीं बताया जा रहा है कि जब प्रशासन ने नहर में पानी के बहाव को कम किया तब जाकर उक्त दोनों व्यक्तियों के शव नहर से मिले हैं। हादसा शुक्रवार की देर शाम का है, जब नहर में पानी के तेज बहाव के दौरान चार लोग पानी में बह गए थे, जिसमें शुक्रवार की रात को ही आसपास के राहगीरों ने एक युवक जिसकी पहचान सुरजोत सिंह के रूप में हुई है, को किसी तरह बचा लिया था। मृतकों की पहचान मक्खन सिंह और करतार सिंह निवासी गांव भरथवाल के रूप में हुई है जबकि सरपंच रणबीर की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम अलीवाल की नहर में तीन लोग डूब गए थे जिनकी पहचान गांव भरथवाल के सरपंच रणबीर सिंह 52, मक्खन सिंह 50 और करतार सिंह 48 निवासी गांव भरथवाल पानी के तेज बहाव के चलते डूब गए थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम को रणबीर सिंह सरपंच नहर में नहा रहा था तो अचानक से उसके पैर उखड़ गए और पानी में डूब रहे रणबीर सिंह को बचाने के लिए करतार सिंह और मक्खन सिंह ने नहर में छलांग लगा दी और पानी के तेज बहाव के चलते बचाने वाले दोनों युवक भी डूब गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे थाना घन्नियां के बांगर के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि नहरी विभाग को निवेदन कर नहर का पानी बंद करवाया गया है। मक्खन सिंह और करतार सिंह के शव बरामद हो गए हैं जबकि सरपंच रणबीर सिंह की तलाश जारी है।