फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Three bike riders died due to trolley collision

Amritsar News: ट्राले की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Sun, 30 Apr 2023 05:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sun, 30 Apr 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
Three bike riders died due to trolley collision
माथा टेकने लिए अपने घरों से श्री हरमंदिर साहिब के लिए रवाना हुए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तरनतारन। गांव वेईपुई के पास रविवार को सुबह हादसा हो गया। इस हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर शनिवार रात को श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर माथा टेकने लिए अपने घरों से रवाना हुए थे। रविवार को सुबह साढ़े सात बजे तीनों युवा श्री हरिमंदिर साहिब से लौट रहे थे। गांव लौटते समय गांव वेईपुई के पास तेज रफ्तार ट्राला किसी अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में सामने से आ रहे मोटरसाइकिल को रौंद गया। मरने वाले युवकों की पहचान अमृतपाल सिंह (17), मनी सिंह (20), अर्शदीप सिंह निवासी गांव फतेहाबाद के रूप में हुई है। हादसे के दौरान मनी सिंह और अर्शदीप सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि अमृतपाल सिंह काफी देर तक हादसे वाली जगह पर तड़पता रहा और बाद में उसकी भी मौत हो गई। हादसे में तीनों नौजवानों की मौत सड़क पर ही हो गई। ट्रक ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद डीएसपी अरुण शर्मा सहित पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद थाना श्री गोइंदवाल साहिब के अधीन आती पुलिस चौकी फतेहाबाद की पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed