{"_id":"6acca2b1dc664ac5f308044c","slug":"threat-to-blow-up-amritsar-commissioner-office-alert-issued-after-email-police-searching-for-sender-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने के बाद अलर्ट, भेजने वाले की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने के बाद अलर्ट, भेजने वाले की तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 12 Oct 2026 02:35 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:35 PM IST
सार
धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने कार्यालय परिसर में चेकिंग कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए धमकी देने वाले की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
अमृतसर में बम की धमकी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमृतसर पुलिस कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति ने ई-मेल के जरिए धमकी दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी सतर्क हो गए और कार्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने कार्यालय परिसर में चेकिंग कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए धमकी देने वाले की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस की ओर से मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। अब ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी किसने दी और इसके पीछे उसका क्या मकसद था। फिलहाल, धमकी की वास्तविकता और इसके पीछे की मंशा का पता लगाने के लिए जांच जारी है।