{"_id":"64d7ecac109b200dc8099923","slug":"there-will-be-direct-flight-from-amritsar-to-kualalumpur-for-four-days-a-week-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अमृतसर से कुआलालम्पुर के लिए सीधी उड़ान होगी सप्ताह में चार दिन, एयर एशिया शुरू कर रही है यह उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अमृतसर से कुआलालम्पुर के लिए सीधी उड़ान होगी सप्ताह में चार दिन, एयर एशिया शुरू कर रही है यह उड़ान
Sun, 13 Aug 2023 02:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 13 Aug 2023 02:03 AM IST
सार
अमृतसर से कुआलालम्पुर के लिए सीधी उड़ान सप्ताह में चार दिन होगी। तीन सितंबर से एयर एशिया यह उड़ान शुरू कर रही है।अमृतसर से कुआलालम्पुर के लिए सीधी उड़ान सप्ताह में चार दिन होगी। तीन सितंबर से एयर एशिया यह उड़ान शुरू कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
अमृतसर से कुआलालम्पुर के लिए अब यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब अमृतसर एयरपोर्ट से कुआलालम्पुर के लिए एयर एशिया सीधी उड़ान शुरू तीन सितंबर से शुरू करने जा रहा है। एयर एशिया ने इस के लिए ऑनलाइन इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। दोनों शहरों को जोड़ने वाली मलिंदो एयर लाइंस के बाद एयर एशिया भी मैदान में आ गई है।
विज्ञापन
एयर लाइंस की सूचना के अनुसार अमृतसर एयरपोर्ट से यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। रात करीब एक बजे यह फ्लाइट अमृतसर से रवाना होगी, जो 5 घंटे 50 मिनट का सफर तय करके भारतीय समय के अनुसार 6 बज कर 50 मिनट पर कुआलालम्पुर लैंड होगी।
विज्ञापन
वहीं यह फ्लाइट हर रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को कुआलालम्पुर से रवाना हुआ करेगी। यह फ्लाइट कुआलालम्पुर के समय अनुसार रात 8 बज कर 25 मिनट पर वहां से रवाना होगी, जो 5 घंटे 55 मिनट का सफर तय कर रात 11 बज कर 50 मिनट पर अमृतसर पहुंच करेगी।
विज्ञापन
इस से पहले मलिंदो एयरलाइंस ने भी पिछले वर्ष सितंबर में अमृतसर-कुआलालम्पुर के लिए सीधी उड़ान शुरू की थी। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दोनों शहरों के बीच उड़ान भरती है। परंतु अब चार दिनों के लिए फलाइट चलेगी और यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।