फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The way of campaigning changed amidst the changed form of Corona

कोरोना के बदले रूप के बीच बदला चुनाव प्रचार का ढंग

Mon, 07 Feb 2022 09:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
The way of campaigning changed amidst the changed form of Corona
अमृतसर। कोरोना के हमले के लगातार बदल रहे रूप से बीच अब राजनीतिक पार्टियों के चुनाव प्रचार का ढंग भी बदल गया है। पहले जहां चुनाव से एक माह पहले हर विधानसभा हलके में रैलियों का दौर शुरू हो जाता था, वहीं अब शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस नेता रोजाना प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया के जरिये अपनी पार्टी लोगों तक पहुंचाने के प्रयास कर रहे हैं। जबकि भाजपा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ घर-घर चुनाव प्रचार कर अपने लिए समर्थन जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे हॉट सीट पूर्वी हलके में अपने लिए चुनाव प्रचार करने के साथ ही बिक्रम मजीठिया अपनी पत्नी गनी मजीठिया के समर्थन में मजीठा हलके और अजनाला में भी शिअद के उम्मीदवारों के समर्थन में घूम रहे हैं। जबकि कांग्रेस के केंद्रीय नेता राहुल गांधी ने चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा बनाए जाने के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने खुद को अपने वार्ड तक ही सीमित कर लिया है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह का आंकड़ा देखा जाए तो कोई दिन ऐसा नहीं, जब शिअद के पूर्वी हलके से विधायक सीट के दावेदार बिक्रम मजीठिया और इसी हलके से कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने कोई प्रेस कांफ्रेंस नहीं की हो। पहले तो इस तरह की प्रेस कांफ्रेंस उम्मीदवार अपने घर या किसी होटल में करते थे, लेकिन इन दिनों राजनीतिक प्रेंस कांफ्रेंस अलग-अलग हलके में पार्टी के नेताओं के घरों में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन भी असमंजस में
जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा ने उम्मीद्वारों के चुनावी खर्च का आंकलन करने के लिए मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी गठित की है। जिसका काम उम्मीदवारों द्वारा चुनावों के संबंधी दिए विज्ञापन पर नजर रखना है। पेड खबरों के लिए इस कमेटी से इजाजत लेना भी अनिवार्य है। लेकिन मौजूदा चुनाव प्रचार के बदले रूप से प्रशासन और चुनाव ऑर्ब्जवर भी असमंजस में हैं। जिला चुनाव अधिकारी गुरप्रीत सिंह खैहरा ने बताया कि उम्मीदवारों की ओर से चुनाव पर किए जाने वाले खर्च का हिसाब-किताब रखने के लिए अलग-अलग टीमें काम करते हुए रोजाना की रिपोर्ट चुनाव कमीशन को दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed