फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Man Murdered in Amritsar

अमृतसर: मारपीट के बाद युवक की जबरन तेजाब पिलाकर हत्या, पत्नी ने बताई वारदात की वजह

Tue, 14 Dec 2021 10:39 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Tue, 14 Dec 2021 10:39 PM IST
सार

एसीपी ईस्ट मनजीत सिंह ने बताया कि एक आरोपी की पहचान कर ली गई है जबकि उसके 3 अन्य साथियों की पहचान के लिए वारदात स्थल के आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर खंगाली जा रही है। 

विज्ञापन
Man Murdered in Amritsar
मृतक रोबिन वर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अमृतसर के सुल्तानविंड रोड इलाके में एक युवक से मापीट कर तेजाब पिलाकर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने सोने के जेवर बनाने का काम करने वाले रोबिन वर्मा के साथ मारपीट करते हुए उस पर समय पर गहने तैयार नहीं करने के आरोप लगाते हुए वारदात को अंजाम दिया। हत्या का आरोप जसबीर उर्फ सोनू कंडा और उसके तीन अन्य साथियों पर है। एसीपी मंजीत सिंह ने बताया कि कंडा और उसके 3 साथियों पर बी डिवीजन थाना में केस दर्ज करके पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


सुल्तानविंड रोड पर रहने वाली मानसी ने बताया कि उनका पति रोबिन वर्मा जसबीर सिंह उर्फ सोनू कंडा के गहने बनाने का काम करता था। कंडा ने ही उन्हें किराये का घर दिलवाया था, जिसमें वह अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती है। सोमवार देर रात आरोपी कंडा ने रोबिन को फोन कर धमकाया और गहने तैयार नहीं करने के बारे में पूछने लगा। उनके पति ने कंडा को कहा कि वह थक गया था और कल सुबह उनका काम पूरा करके दे देगा।
विज्ञापन


मानसी ने आरोप लगाया कि गहने बनाने में हुई देरी को लेकर कंडा भड़क गया और अपने 3 साथियों के साथ उनके घर में जबरदस्ती घुस आया। आरोपियों ने बच्चों के सामने उसके पति के साथ मारपीट और गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इसके बाद विक्की कंडा ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पति के मुंह में जबरदस्ती तेजाब डाल दिया। पति की हालत खराब होने पर आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी ईस्ट मनजीत सिंह ने बताया कि रोबिन का शव पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेजा गया है। एक आरोपी की पहचान कर ली गई है जबकि उसके 3 अन्य साथियों की पहचान के लिए वारदात स्थल के आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर खंगाली जा रही है। केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

घर के ताले तोड़कर कीमती सामान भी ले गए आरोपी

मानसी ने बताया कि उसके और बच्चों के शोर मचाए जाने पर पड़ोसी उनके घर पहुंचे और उनके पति को श्री गुरु रामदास अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां रोबिन की मंगलवार सुबह मौत हो गई। उसने आरोप लगाया कि सोमवार को वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने मंगलवार सुबह उनके घर के ताले तोड़कर कीमती सामान भी चोरी कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed