फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The investigation committee submitted a report of the incident of the death of six people in Neelkanth Hospital to the Deputy Commissioner

जांच कमेटी ने नीलकंठ अस्पताल में हुई छह लोगों की मौत की घटना की रिपोर्ट डिप्टी कमिश्नर को सौंपी

Wed, 19 May 2021 10:55 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
The investigation committee submitted a report of the incident of the death of six people in Neelkanth Hospital to the Deputy Commissioner
पिछले माह फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित नीलकंठ अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई छह लोगों की मौत के मामले में जांच कमेटी ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैरा को सौंप दी। 24 अप्रैल को हुई इन मौतों की जांच के लिए डीसी ने स्थानीय निकाय विभाग के डिप्टी डायरेक्टर रजत ओबराय और सिविल सर्जन डा. चरणजीत सिंह की कमेटी गठित की थी। रिपोर्ट आने के बाद डीसी ने नीलकंठ अस्पताल को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए सूचीबद्ध अस्पतालों की सूची से हटा दिया है।
विज्ञापन

इस रिपोर्ट में सामने आया है कि नीलकंठ अस्पताल कोरोना मरीजों के इलाज के लिए निर्धारित मापदंड पूरे नहीं कर रहा था। उसकेपास माहिरों की भी कमी है और एनेस्थीसिया सहित अन्य डाक्टर पूरे समय काम नहीं करत हैे। कमेटी ने स्पष्ट किया कि अस्पताल के पास कोरोना के इलाज के लिए ऑक्सीजन का बफर स्टाक की व्यवस्था भी नहीं थी। घटना वाले दिन अस्पताल प्रबंधकों ने ऑक्सीजन खत्म होने के बारे में जिला प्रशासन को कोई जानकारी नहीं दी और ऑक्सीजन की मांग भी बहुत देरी से की गई। इस रिपोर्ट के आधार पर डीसी खैरा ने नीलकंठ अस्पताल को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए सूचीबद्ध किए गए अस्पतालों की सूची से बाहर कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने नेशनल एक्रीडेशन बोर्ड ऑफ अस्पताल (एनएबीसी) को भी पत्र लिखा कि इस अस्पताल की पात्रता का दोबारा से मूल्यांकन किया जाए।
विज्ञापन

डीसी खैरा ने कहा कि जांच कमेटी के पास मरीजों के रिश्तेदारों ने यह आरोप भी लगाए हैं कि अस्पताल कोरोना मरीजों से अतिरिक्त पैसे की वसूली करता रहा है। इस मामले को जिला स्तर पर ओवरचार्जिंग बाबत बनी कमेटी के पास अगली कार्रवाई के लिए भेजने की सिफारिश की गई है। खैरा ने जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद अस्पताल को अलग-अलग सरकारी स्कीमों के तहत इलाज करने की सुविधा पर रोक लगाने के लिए भी राज्य सरकार को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि नीलकंठ अस्पताल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भी सेहत विभाग पंजाब को लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed