{"_id":"5dda23128ebc3e550265a574","slug":"the-farmers-opposed-the-toll-plaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में टोल प्लाजा का विरोध, भड़के किसानों ने की नारेबाजी तो बैरंग लौटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन में टोल प्लाजा का विरोध, भड़के किसानों ने की नारेबाजी तो बैरंग लौटी टीम
Sun, 24 Nov 2019 12:18 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर-खेमकरण मार्ग स्थित गांव मन्नण के पास टोल प्लाजा लगाने का प्रस्ताव है। टोल प्लाजा के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीम निशानदेही करने पहुंची तो किसानों ने घेराव कर लिया। भड़के किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
किसान नेता सविंदर सिंह ने कहा कि 16 सितंबर को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के साथ बैठक में ये मामला उठाया था, जिसके बाद एक से तीन अक्टूबर तक डीसी दफ्तरों का घेराव किया गया। प्रशासन की ओर से मामले का हल निकालने की बजाय तानाशाही करते हुए डंडे का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
मौके पर स्थिति बिगड़ी देखकर एसपी (आइ) जगजीत सिंह वालिया, डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल, सुखनिंदर सिंह सहित कई अधिकारी पहुंचे। किसानों ने प्रशासन के विरुद्ध धरना लगाते कहा कि किसी भी कीमत पर टोल प्लाजा नहीं बनने दिया जाएगा। नायब तहसील अजय मोदगिल की ओर से निशानदेही शुरू की गई, जिसका किसानों ने जमकर विरोध किया, जिसके चलते टीम को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
एसडीएम पट्टी अमित महाजन ने किसानों को आश्वासन दिया कि मामले के हल लिए मुख्यमंत्री के साथ जल्द बैठक करवाई जाएगी। इस दौरान जसबीर सिंह पिद्दी, गुरलाल सिंह पंडोरी, हरप्रीत सिंह सिधवां, सतनाम सिंह मानोचाहल, फतेह सिंह पिद्दी, धन्ना सिंह लालूघुम्मण, सुखविंदर सिंह दुग्गलवाला, महिंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, हरजीत सिंह, गुरसाहिब सिंह, हरपाल सिंह पंडोरी, जरनैल सिंह नूरदी, गुरभेज सिंह धालीवाल, मुख्तार सिंह बाकीपुर, दयाल सिंह मीयांविंड, सतविंदर सिंह, जवाहर सिंह टांडा, बलविंदर सिंह चोहला साहिब और दलबीर सिंह माणकपुरा उपस्थित थे।