फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Terrorist Happy Pasiyan's conspiracy to terrorize Punjab, AK-47 recovered from operatives

Amritsar News: आतंकी हैप्पी पासियां की पंजाब को दहलाने की साजिश, गुर्गों से एके-47 बरामद

Mon, 10 Feb 2025 10:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Mon, 10 Feb 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Terrorist Happy Pasiyan's conspiracy to terrorize Punjab, AK-47 recovered from operatives

विज्ञापन
-सीमांत क्षेत्रों के युवाओं को नशे की लत डाल वारदातें करने के लिए किया तैयार



-हैंड ग्रेनेड ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा

-रविवार देर रात को एयरपोर्ट रोड पर आरोपियों और पुलिस के बीच हुई थी मुठभेड़



---

संवाद न्यूज एजेंसी



अमृतसर। विदेश में बैठे आतंकी जीवन फौजी और हैप्पी पासियां पंजाब के विभिन्न जिलों में बड़ी वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस बात का खुलासा सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद पकड़े गए इन आतंकियों के तीनों साथियों ने पूछताछ में किया है। आरोपियों लवप्रीत सिंह, करणदीप सिंह और बूटा सिंह से पुलिस ने एके-47 और पिस्टल बरामद की है। उन्होंने बताया कि यह हथियार पाकिस्तान से मंगवाए गए थे।

इस मामले में सोमवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि हैप्पी पासियां पंजाब में बड़ी आतंकी वारदातों को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि हैप्पी पासियां करीब पांच साल पहले दुबई में बूटा सिंह के भाई से मिला था। वहां दोनों ने कारोबार किया और दोस्ती हो गई। बूटा सिंह की बात उसके भाई ने हैप्पी से करवाई। इसके बाद लवप्रीत और करण सोशल मीडिया के जरिए हैप्पी के संपर्क में आए। हैप्पी ने इन तीनों को आधुनिक हथियारों के बारे जानकारी दी और पाकिस्तान के अपने नेटवर्क के जरिए इन्हें हथियार मुहैया करवाने शुरू कर दिए। इन तीनों के जरिये हैप्पी ने पंजाब में नेटवर्क बढ़ाना शुरू किया और वारदातों को अंजाम देने के लिए युवाओं को जोड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन




बूटा सिंह सीमांत गांव के युवाओं को जोड़ने के लिए पहले उन्हें नशे की लत लगाता और पैसे व अन्य लालच देकर वारदातों को अंजाम दिलवाता। सीमा पार से आने वाली हेरोइन, हथियार व अन्य सामान भी इन्हीं युवाओं के जरिये भिजवाए जा रहे हैं। कमिश्नर भुल्लर ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। जल्द ही इनके बाकी साथियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार देर रात हुई थी मुठभेड़



तीन फरवरी की रात को तीनों आरोपियों ने फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर बंद पड़ी पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला किया था। सूचना मिलने पर तीनों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर रेड की गई थी। गांव बल सचंदर के करीब पुलिस ने तीनों को घेर लिया। यह देख आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चलाई थीं। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। गोलीबारी में आरोपी बूटा सिंह और लवप्रीत सिंह जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed