{"_id":"689ac7260e83e04dd8081a40","slug":"terrorist-gurpatwant-pannu-video-threat-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी पन्नू की धमकी: 15 अगस्त पर दिल्ली जाने वाली ट्रेन में करेंगे धमाके, सीएम को तिरंगा न फहराने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी पन्नू की धमकी: 15 अगस्त पर दिल्ली जाने वाली ट्रेन में करेंगे धमाके, सीएम को तिरंगा न फहराने की चेतावनी
Tue, 12 Aug 2025 10:20 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:20 AM IST
सार
सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 15 अगस्त को दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में बम धमाके की धमकी दी है।
विज्ञापन
आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू
- फोटो : X/ShayanKrsna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश में बैठे सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर धमकी भरी वीडियो जारी की है। इस बार उसने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को बम से उड़ाने की बात कही है।
आतंकी पन्नू ने कहा है कि लोग दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सोच समझकर सफर करें। इसके साथ ही उसने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को भी जान से मारने की धमकी दी है। पन्नू ने अपने एक साथी जश्नप्रीत सिंह के एनकाउंटर के विरोध में धमकी भरी यह वीडियो जारी की है।
वीडियो में पन्नू कह रहा है कि 15 अगस्त के मौके पर लोग दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सोच समझ कर चढ़े। इसके साथ ही फरीदकोट में मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से तिरंगा फहराए जाने के कार्यक्रम में शामिल न होने की बात कही है। पन्नू ने कहा कि जश्नप्रीत सिंह के एनकाउंटर मामले में सरकार की ओर से गोली चलाई गई है जिसका जवाब गोली से दिया जाएगा।
विज्ञापन
जसप्रीत सिंह वहीं आरोपी है जिसने पन्नू के कहने पर अमृतसर में खालसा कॉलेज, शिवाला मंदिर, बस स्टैंड ओर अन्य जगहों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे का पेंट किया था।