फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   teachers

सरकारी कॉलेज के कर्मचारी वेतन न मिलने से परेशान

Tue, 18 Feb 2014 10:35 PM IST
अमर उजाला,अमृतसर
अमर उजाला,अमृतसर Updated Tue, 18 Feb 2014 10:35 PM IST
विज्ञापन
teachers
श्री गुरु अर्जुन देव सरकारी कॉलेज तरनतारन के दर्जा तीन और चार के कर्मचारियों को पिछले छह महीने से वेतन नहीं मिला है। जिस वजह से कर्मचारियों में काफी रोष है। यह जानकारी मंगलवार को हरभजन सिंह गुलाटी, बाज सिंह, सुखवंत सिंह, तरसेम सिंह, जसकरण, लखविंदर कुमार और वस्सन सिंह ने पत्रकाराें से बातचीत के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मामले के लिए कई बार वे कॉलेज प्रिंसिपल निर्मलजीत कौर से मिले, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला। प्रिंसिपल ने उन्हें बताया कि इस संबंध में सरकार को लिख कर दिया गया है। पंजाब सरकार से कर्मचारियों ने मांग क ी है कि उन्हें पक्के  करके पिछली बकाया राशि जल्दी दी जाए और हर महीने का वेतन लगातार दिया जाए। इस संबंध में कॉलेज कार्यकारी प्रिंसिपल धर्मपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग कॉलेज की ओर से अधिक बजट ना भेजने के कारण इन कर्मचारियों के वेतन रुके पडे़ है और कुछ कर्मचारियाें की पोस्ट न भेजने के कारण ही वेतन रुके पडे़ है जबकि उनकी ओर से लगातार संबंधित विभाग को कई पत्र लिखे जा चुके है जिसमें बजट भेजने और उनकी पोस्ट चालू रखने की मांग की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed