फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Teacher posted absurd post on social media, officials said action would be taken

ये कैसी शिक्षा: गुरदासपुर के टीचर ने फेसबुक पर डाली पोस्ट-दिवाली पर जो बच्चा हाथ और मुंह जलाकर आएगा उसे....

Mon, 06 Nov 2023 11:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Updated Mon, 06 Nov 2023 11:29 PM IST
सार

नरिंदर सिंह बरनाल के नाम से बने फेसबुक अकाउंट पर इस टीचर ने रविवार शाम एक बेतुकी पोस्ट डाली। टीचर ने पोस्ट में लिखा है कि दिवाली के त्योहार पर जो छात्र मुंह, कान और हाथ जलाकर स्कूल पहुंचेगा, उसे 500 रुपये का इनाम और 'कैप्टन ऑफ फायरवर्क्स' की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Teacher posted absurd post on social media, officials said action would be taken
फेसबुक पोस्ट - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पंजाब के जिला गुरदासपुर में एक अध्यापक की गैर जिम्मेदाराना हरकत चर्चा का विषय बन गई। ये अध्यापक गुरदासपुर के ब्लॉक कादियां के अधीन आते गांव भुल्लर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तैनात है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Gurmeet Meet Hayer Wedding: आज मेरठ की गुरवीन संग बंधन में बंधेंगे पंजाब के मंत्री गुरमीत, तैयारियां पूरी
विज्ञापन


नरिंदर सिंह बरनाल के नाम से बने फेसबुक अकाउंट पर इस टीचर ने रविवार शाम एक बेतुकी पोस्ट डाली। टीचर ने पोस्ट में लिखा है कि दिवाली के त्योहार पर जो छात्र मुंह, कान और हाथ जलाकर स्कूल पहुंचेगा, उसे 500 रुपये का इनाम और 'कैप्टन ऑफ फायरवर्क्स' की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। इतना ही नहीं, शिक्षक ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा है कि यह पुरस्कार उन्हें विश्वकर्मा दिवस पर स्कूल असेंबली में दिया जाएगा। हालांकि इस पोस्ट को सुबह टीचर ने हटा दिया लेकिन तब तक ये वायरल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टीचर की पोस्ट किसी ने जिला शिक्षा अधिकारी और डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर के साथ शेयर कर दिया। अब जिला शिक्षा अधिकारी ममता खुराना ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है और वह इस शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed