{"_id":"5d373c7d8ebc3e6cc45138b3","slug":"sukhwinder-s-shabd-included-in-international-nagar-kirtan-amritsar-news-pkl345239727","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन में बॉलीवुड के गायक सुखविंदर सिंह द्वारा गाए शबद को श्रवण करेगी संगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन में बॉलीवुड के गायक सुखविंदर सिंह द्वारा गाए शबद को श्रवण करेगी संगत
विज्ञापन
गायक सुखविंदर सिंह द्वारा गाए गए गाने को रिलीज करते एसजीपीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह लोंगोवाल व अन्?
- फोटो : AMRITSAR
अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन में शामिल होगा सुखविंदर सिंह का गाया शबद
एसजीपीसी अध्यक्ष ने जारी किया शबद, जहां-जहां नगर कीर्तन जाएगा, यह शबद सुनाया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा ननकाना साहिब से एक अगस्त को शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन में गायक सुखविंदर सिंह द्वारा गाए गए धूनी शबद ‘कलि तारण गुरु नानक आया’ को शामिल किया जाएगा। एसजीपीसी के अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल, दिल्ली कमेटी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा ने गायक सुखविंदर सिंह की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस शबद को जारी किया।
इस अवसर पर भाई लौंगोवाल ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित इंटरनेशनल नगर कीर्तन बहुत ही अलौकिक होगा। नगर कीर्तन के दौरान सुखविंदर सिंह द्वारा गाया उक्त शबद निरंतर संगत को श्रवण करवाया जाएगा। यह शबद संगत के बीच लोकप्रिय भी होगा। सुखविंदर सिंह द्वारा गाए गए इस शबद पर एसजीपीसी ने उन्हें सिरोपा, श्री हरमंदिर साहिब का मॉडल और धार्मिक किताबों को सेट देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सुखविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने अब तक गायकी के सफर में कई सम्मान हासिल किए हैं लेकिन शबद गायन पर उन्हें जो सम्मान सिखों की सर्वोच्च संस्था एसजीपीसी से मिला है, वह उनके लिए सबसे बड़ा है। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शबद गान कर वह स्वयं को भाग्यशाली समझते हैं। उन्होंने कहा कि जब वह नौ साल के थे, तब उन्होंने यही शबद गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हाल में गाया था। उसके बाद उन्हें पता चला था कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व का एकमात्र धार्मिक ग्रंथ है, जिसमें दर्ज गुरुबाणी रागों पर आधारित है। भाई गुरदास जी द्वारा रचित इस शबद को गाकर उन्हें सुकून मिला है।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर पीएस पसरीचा और एसजीपीसी के चीफ सेक्रेटरी डॉ. रूप सिंह ने सुखविंदर सिंह द्वारा गाए गए शबद की प्रशंसा की। इस अवसर पर पंजाब सरकार के पूर्व चीफ सेक्रेटरी दरबारा सिंह, एसजीपीसी सदस्य बलदेव सिंह, अजमेर सिंह और हरमीत सिंह कालका मौजूद थे।
कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र
550वें प्रकाश पर्व को समर्पित इंटरनेशनल नगर कीर्तन के रूट और स्वागत के प्रबंधों पर विचार करने के लिए भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। भाई लौंगोवाल ने बैठक के बाद कहा कि एक अगस्त को ननकाना साहिब से अटारी सड़क सीमा पर पहुंचने वाले नगर कीर्तन के स्वागत के लिए सभी सिख संगठन, संत समाज सहित अन्य धर्मों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस नगर कीर्तन के स्वागत में शामिल होने के लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखे गए हैं। नगर कीर्तन स्वागत कमेटी के मुखिया पूर्व मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि नगर कीर्तन का रूट प्लान एक अगस्त से 30 अगस्त तक निर्धारित कर लिया गया है। इन स्थानों में नगर कीर्तन के स्वागत व तैयारियों के लिए टीमों को भेजा गया है। नगर कीर्तन 17 राज्यों में पहुंचेगा। इसमें से नौ राज्यों के रूट प्लान तैयार कर लिए गए हैं। बाकी राज्यों को रूट प्लान अगले सप्ताह तक तैयार कर लिया जाएगा। इस बैठक में एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर, दिल्ली कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा और दरबारा सिंह गुरु सहित कई पंथक विद्वान मौजूद थे।