{"_id":"576d38314f1c1ba321b48502","slug":"suicide-tarn-taran-suicide-husband-suicide-case-on-five-family-member-tarn-taran-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में पति ने जान दी, पत्नी समेत पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन में पति ने जान दी, पत्नी समेत पांच पर केस
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Fri, 24 Jun 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
अात्महत्या
- फोटो : dummy picture
एक व्यक्ति जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। मृतक की मां की शिकायत पर थाना सिटी की पुलिस ने पत्नी समेत पांच व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में वीर कौर पत्नी कर्म सिंह निवासी पुरिया कलां जिला गुरदासपुर ने बताया कि उसके बेटे कंवलजीत सिंह का विवाह करीब 17 वर्ष पहले गुरदर्शन कौर के साथ हुआ था। गुरदर्शन कौर की दूसरी शादी थी। इसके पहले से तीन लड़कियां थी। कंवलजीत सिंहने अपने हिस्से की जमीन बेच दी और आठ महीने पहले वह अपनी पत्नी और लड़कियों सहित मलियां खुर्द बाठ में किराए के मकान पर रहने लगा।
बीते दिनों बेटे कंवलजीत सिंह ने उसको बताया कि उसकी पत्नी गुरदर्शन कौर और लड़कियां उसे परेशान करती है। वीर कौर के मुताबिक बेटे कंवलजीत ने बुधवार की रात अपनी पत्नी गुरदर्शन कौर, लड़कियों डिंपलप्रीत कौर, गुरिंदर कौर और साले चंद और गुरा से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।